22 दिन बाद खत्म होगा सोनम वांगचुक का अनशन, अस्पताल से जारी किया संदेश; रखीं तीन शर्तें

22 दिन बाद खत्म होगा सोनम वांगचुक का अनशन, अस्पताल से जारी किया संदेश; रखीं तीन शर्तें

1000265872

Sonam Wangchuk's hunger strike to end in 22 days

नई दिल्ली: Sonam Wangchuk Hunger Strike: 22 दिन से अनशन पर चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आज अपना भूख हड़ताल समाप्त करेंगे. वो अभी सफदरजंग हॉस्पिटल में हैं. शनिवार को दिल्ली पुलिस उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए जंतर-मंतर से हॉस्पिटल ले गई थी. जिस पर खूब हंगामा भी हुआ. लेकिन सोनम ने हॉस्पिटल से भी अपना अनशन जारी रखा. रविवार को उनकी पत्नी गीतांजली आंग्मो ने अनशन समाप्त करने के संकेत दिए थे. अब आज कॉकरोज जनता पार्टी के पूर्व निर्धारित संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक ने हॉस्पिटल से एक मैसेज जारी किया है. 

सोनम वांगचुक ने हॉस्पिटल से जारी किया संदेश

कागज पर लिखी एक छोटी चिट्ठी में सोनम वांगचुक ने लिखा- आप में से कई लोगों ने पूछा है कि मैं अपना अनशन कब खत्म करूंगा. जैसा कि मैंने पहले ही समर्थकों से कहा था, मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म करूंगा, अगर-

  • 1. अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों - जैसे पेपर लीक वगैरह  की ज़िम्मेदारी लेती है... या
  • 2. अगर मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचते हैं और वहाँ अलग-अलग पार्टियों के माननीय सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे.
  • 3. अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत नहीं देती है, तब भी अलग-अलग पार्टियों के माननीय सांसद और नेता ऊपर बताया गया भरोसा दिलाते हैं.

19 जुलाई से हॉस्पटिल में हैं सोनम वांगचुक

मालूम हो कि सोनम वांगचुक 19 जुलाई से सफदरजंग अस्पताल में है. उनके अनुसार यह गैर-कानूनी नज़रबंदी है. वांगचुक का कहना है कि मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आज़ादी पर रोक लगी हुई है. सोनम को शनिवार सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से हॉस्पिटल ले गई थी. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की गई. कई विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने इस पर सवाल उठाए.