Sikkim Gangtok Avalanche Latest News: सिक्किम के गंगटोक में भीषण हिमस्खलन; इतने पर्यटकों की मौत, कई फंसे

सिक्किम के गंगटोक में भीषण हिमस्खलन; इतने पर्यटकों की मौत, कई फंसे, तमाम बर्फ में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Sikkim Gangtok Avalanche Latest News

Sikkim Gangtok Avalanche Latest News

Sikkim Gangtok Avalanche Latest News: सिक्किम के गंगटोक में भीषण हिमस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि, हिमस्खलन में अब तक 6 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। मरने वाले इन पर्यटकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा तमाम पर्यटक हिमस्खलन में फंसे हुए हैं। कइयों के बर्फ में दबे होने की भी आशंका है।

हालांकि, हिमस्खलन के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। जबकि अन्य फंसे और दबे लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं अब तक हिमस्खलन के बीच से निकाले गए जो लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

Sikkim Gangtok Avalanche Latest News
Sikkim Gangtok Avalanche Latest News

 

मंगलवार दोपहर अचानक हुआ हिमस्खलन

मिली जानकारी के अनुसार, सिक्किम के गंगटोक में यह भीषण हिमस्खलन नाथुला-जवाहरलाल नेहरू रास्ते पर 15वीं मील के पास हुआ है। हिमस्खलन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट के आसपास हुआ। उस वक्त एक बड़ी संख्या में पर्यटक यहां मौजूद थे। जो कि हिमस्खलन के बाद बर्फ के भारी बवंडर की चपेट में आ गए। इस बीच लोगों के साथ उनके कई वाहन भी बर्फ में फंस और दब गए।

एक अधिकारी ने कहा कि,"पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील तक पहुंच जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।

Sikkim Gangtok Avalanche Latest News
Sikkim Gangtok Avalanche Latest News