Shri Mahakal Lok Inauguration: कैसा होगा 'महाकाल लोक'? जिसका PM मोदी कर रहे उद्घाटन

पृथ्वी लोक पर अब 'महाकाल लोक': जानिए कैसा होगा? PM मोदी कर रहे उद्घाटन, ये वीडियोज और तस्वीरें देखेंगे तो 'शिव' में खो जाएंगे

Shri Mahakal Lok Inauguration

Shri Mahakal Lok Inauguration

Shri Mahakal Lok Inauguration : पृथ्वी लोक पर अब 'महाकाल लोक' (Shri Mahakal Lok) भी होगा| जहां प्रवेश करते ही मन सारी व्यवधाओं से मुक्त होते हुए अपने अंदर एक सकारात्मक संचार का प्रसार करेगा और अपने साथ शिव को पाएगा|

Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration

बतादें कि, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंदौर (Indore) से सटे उज्जैन (Ujjain) में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर धाम के पास महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor) का निर्माण किया गया है| महाकाल कॉरिडोर को ही 'श्री महाकाल लोक'(Shri Mahakal Lok) नाम दिया गया है|

PM Modi कर रहे 'महाकाल लोक' का उद्घाटन

पीएम मोदी आज अपने हाथों से 'महाकाल लोक' का उद्घाटन कर रहे हैं| अगर महाकाल लोक' के निर्माण में खर्च की बात करें तो बताया जाता है कि इसे बनाने में 850 करोड़ रुपए की लागत आई है| 'महाकाल लोक' में 900 मीटर से अधिक लंबा कॉरिडोर होगा|

अद्भुत-अलौकिक है 'महाकाल लोक'

आपको बतादें कि, 'महाकाल लोक' का निर्माण राजसी रूप में किया गया है| लोक की दीवारें हों या खंबे सभी पर बेहतरीन से बेहतरीन से नक्काशी की गई है| नक्काशी में शिव के त्रिशूल, नाग, डमरू, मन्त्र और शिव के तमाम रूपों के साथ उनके परिवार और उसने जुड़ीं अनेकों कहानियों के किरदारों का चित्रण है| अब ये तो रही नक्काशी की बात|

इसके अलावा आपको बतादें कि, 'महाकाल लोक' के अंदर नक्काशी में जो कुछ भी सुशोभित है वह आपको मूर्तियों के रूप में देखने को मिलेगा| मूर्तियों के आसपास फव्वारे भी लगाए गए हैं| जो कि रात होते ही लाइटिंग के साथ जगमगाएंगे| रात में 'महाकाल लोक'  और ज्यादा हसीन हो जाएगा| यानि 'महाकाल लोक' अपनेआप में विशाल और अद्भुत है| 'महाकाल लोक' में कई ऐसी चीजें हैं जो इसे भव्य, दिव्य, अलौकिक और बेहद खास बनाती हैं।

Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration

शिव प्रेमी होंगे बेहद खुश

'महाकाल लोक' न केवल बाबा महाकाल (Mahakal) के मंदिर की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि समूचे विश्व में चर्चित होगा| खासकर, भगवान भोले के भक्तों और उनके प्रेमियों के लिए यह बेहद आकर्षण का केंद्र बनेगा। वे इसे कभी नहीं भूलेंगे| वहीं, पर्यटकों और विदशियों के बीच भी यह आकर्षण का केंद्र रहने वाला है|

ये वीडियोज और तस्वीरें देखेंगे तो 'शिव' में खो जाएंगे

Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration
Shri Mahakal Lok Inauguration