Shot 2 People at Sacramento Gurudwara in US: गुरुद्वारे में गोलियां चलीं; 2 लोगों को लगीं, पुलिस बोली- ये हेट क्राइम नहीं
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

गुरुद्वारे में गोलियां चलीं; 2 लोगों को लगीं, पुलिस बोली- ये हेट क्राइम नहीं, झगड़े पर गोलीबारी हुई है

Shot 2 People at Sacramento Gurudwara in US

Shot 2 People at Sacramento Gurudwara in US

Shot 2 People at Sacramento Gurudwara in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब यहां एक गुरुद्वारे में अचानक गोलियां चलने लगीं। घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस बोली- ये हेट क्राइम नहीं

हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इस घटना को हेट क्राइम से जोड़ने पर इंकार किया है। पुलिस ने कहा कि, गुरुद्वारे में गोलीबारी की यह घटना किसी घृणा की वजह से होती प्रतीत नहीं हो रही है। घटना के पीछे कारण दो पक्षों का झगड़ा है। जो गोलीबारी में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष शायद एक दूसरे को जानते भी थे और उनमें पहले किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। दोनों पक्षों ने झगड़े के बाद एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि, रविवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। घटना की जांच की जा रही है।

अमेरिका में बढ़ गईं गोलीबारी की घटनाएं

बहराल, अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। आएदिन अमेरिका से गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। हद तो तब है जब जब यहां के स्कूलों में भी गोलीबारी का जा रही है। मसलन अमेरिका में बंदूक से हिंसा आम हो गई है और यही कारण है कि राष्ट्रपति जो बिडेन ने अब उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो बंदूक की बिक्री के दौरान की जाने वाली पृष्ठभूमि की जांच को विस्तार देगा।

 

यह भी पढ़ें- कुत्ते भौंके तो भाग पड़ा शेर, VIDEO; इलाके में शिकार के लिए घुसा था, मगर मामला उल्टा पड़ गया, लोग बोले- ये तो गजब बेइज्जती है!