Dogs Chased Away The Lion Viral Video: कुत्ते भौंके तो भाग पड़ा शेर; इलाके में शिकार के लिए घुसा था, मगर...
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कुत्ते भौंके तो भाग पड़ा शेर, VIDEO; इलाके में शिकार के लिए घुसा था, मगर मामला उल्टा पड़ गया, लोग बोले- ये तो गजब बेइज्जती है!

 Dogs Chased Away The Lion Viral Video

Dogs Chased Away The Lion Viral Video

Dogs Chased Away The Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर जहां इंसानों के वीडियो कई बार हैरत में डाल जाते हैं तो वहीं जानवरों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। लेकिन शेर को लेकर ऐसी उम्मीद कतई नहीं थी। और वो भी शेर की हिम्मत के मामले में। मतलब शेर जंगल का राजा और बेहद ताकतवर। जो किसी जानवर से नहीं डरता और उसपर टूट पड़ता है। लेकिन ये क्या? शेर कुत्तों से डर गया। कुत्ते भौंके तो भाग पड़ा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक शेर का ताजा वीडियो सामने आया है। कुछ देर पहले से वीडियो जमकर वायरल है। जो लोग वीडियो देख रहे हैं। वह हैरान हैं और अपनी चौंकने वाली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेर का यह वीडियो गुजरात के गिरी सोमनाथ इलाके का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि, शेर जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में शिकार करने के लिए घुसा था। लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। शेर को कुत्तों ने लखेद लिया। कुत्तों पीछे-पीछे भागते नजर आए और शेर आगे-आगे दौड़ता।

वीडियो में क्या दिख रहा?

सामने आए वीडियो में दिखता है कि, एक शेर मस्त पूछ ताने हुए पूरे जोश के साथ रिहायशी इलाके में घुसता चला आ रहा है। शेर की नजरें अपना शिकार तलाश रही हैं। लेकिन इसी बीच शेर के पीछे से कुत्ते आ जाते हैं और फिर भौंकते हुए शेर को आगे तक खदेड़ना शुरू कर देते हैं। वीडियो को देख एक ट्विटर यूजर ने कहा- ''सोमनाथ के गांव में शेर शिकार करने आया था। शान से घूम रहा था। कुत्तों ने दौड़ा दिया। गजब बेज्जती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बताओ कैसे दिन आ गए...?  अब शेर को कुत्ते खदेड़ने लगे हैं... वहीं एक अन्य ने लिखा- सच मे जमाना बदल रहा है कुत्ते भी अब शेर को दौड़ा रहे हैं....''