Scuffle between HRTC and private bus conductors
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिलासपुर बस अड्डे के बाहर एचआरटीसी और प्राइवेट बस कंडक्टर्ज में हाथापाई

Scuffle between HRTC and private bus conductors

Scuffle between HRTC and private bus conductors

बिलासपुर:बिलासपुर बस अड्डा के बाहर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर जा रही हिमाचल परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस के कंडक्टर व निजी बस कंडक्टर में हाथापाई हुई है। हाथापाई का कारण समयसारिणी बताया जा रहा है। हालांकि लंबे समय तक विवाद चलता रहा, लेकिन बाद में दोनों बस परिचालक अपनेे-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। बिलासपुर बस अड्डा के पास पहुंचने पर दोंनों परिचालकों में आपसी कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हल्की सी बात को लेकर दोनों परिचालक गुस्सा हो गए और विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। हालांकि इस दौरान अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। अन्य स्थानीय लोगों ने भी हस्तक्षेप किया। इसके बाद मसला शांत हुआ।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस कुछ देर तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर ही खड़ी रही। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी समस्या झेलनी पड़ी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर टैक्सी स्टैंड के समीप खड़ी होने के चलते नेशनल हाई-वे भी कुछ देर के लिए वन-वे ही बना रहा। इस दौरान बस सवार यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची है। मामले की जांच कर रही है।