संजय टण्डन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरवासियों को दी शुभकामनाएं अलग अलग जगह जाकर ध्वजारोहण किया
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

संजय टण्डन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरवासियों को दी शुभकामनाएं अलग अलग जगह जाकर ध्वजारोहण किया

Independence Day 2023

Independence Day 2023

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने बूथ पर 100 झंडो का किया वितरण

चंडीगढ़ 15 अगस्त 2023: Independence Day 2023: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमाचल के सह प्रभारी तथा चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने आज 77वें  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने बूथ पर घर के आसपास सेक्टर 18 में  100 तिरंगे झंडों का वितरण किया तथा अलग-अलग जगह जाकर ध्वजारोहण किया इस कड़ी में सेक्टर 33 स्तिथ   पार्टी कार्यालय कमलम में पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साँझा की।  कंस्ट्रक्शन वर्कर्स लेबर यूनियन द्वारा यूनियन के अध्यक्ष राम लाल के माध्यम से लेबर चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभा को संबोधित किया  लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई योजनाएं और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
 उत्तराखंड विकास मंच चंडीगढ़ ट्राइसिटी के माध्यम से हीरा नेगी द्वारा  निर्वाण सोसायटी सेक्टर 49 चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता व स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
सेक्टर 26 में एलसीवी ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा  आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया ।
 सेक्टर-29 चंडीगढ़ में अश्विनी द्वारा  आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दविंदर सिंह बबला उपाध्यक्ष चंडीगढ़ भाजपा, सतबीर सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, नरेश अरोड़ा, अरुणदीप सिंह और क्षेत्र के निवासी भी मौजूद रहें।
इसके अलावा मलोया में  श्रवण मिश्रा द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
 मलोया में ही  हरिशंकर मिश्रा द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रहे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल दिवेदी, मामचंद राणा, शिलानाथ, हरिशंकर मिश्रा, अरुणदीप सिंह एवं मलोयावासी भी उपस्थित रहे।
 सेक्टर-43 चंडीगढ़ में मिथला ऑटो वर्कर्स यूनियन के माध्यम से शशि शंकर तिवारी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सभी जगह लोगो के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां सांझा की व  शुभकामनाएं दी तथा जनसभाओं को सम्बोधित कर उन्हें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ में BBMB ने स्वतंत्रता दिवस मनाया; हर्षोउल्लास के साथ लगे भारत माता की जय के नारे

स्वतंत्रता और परतंत्रता में बहुत बड़ा अंतर है -आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज

धन से धन आता है, आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज