संजय टण्डन ने अपने बूथ नम्बर 153 पर कार्यकर्ताओ सहित देखा प्रधानमंत्री का मेरा बूथ सब से मजबूत कार्यक्रम
BREAKING
Aaj Ka Panchang 3 May 2025 : आज वैशाख शुक्ल षष्ठी तिथि,जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर

संजय टण्डन ने अपने बूथ नम्बर 153 पर कार्यकर्ताओ सहित देखा प्रधानमंत्री का मेरा बूथ सब से मजबूत कार्यक्रम

Mera Booth Sabse Majboot

Mera Booth Sabse Majboot

बूथ के कार्यकर्ता लोकतंत्र की  सबसे अहम कड़ी-----संजय टण्डन

चंडीगढ़ 27 जून 2023: Mera Booth Sabse Majboot: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे 9 साल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने आज भोपाल से देशभर के लाखो बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया व देश भर से आये  2500 अल्पकालिक विस्तारकों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद किया। ये  सभी अल्पकालिक विस्तारक  भोपाल से राजस्थान जाएंगे तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को मजबूती देने का कार्य करेंगे। 

Mera Booth Sabse Majboot

इस कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टण्डन ने अपने आवास पर अपने बूथ नंबर 153 के सदस्यों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी को सुना। 

Mera Booth Sabse Majboot

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है तथा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें कार्यकर्ता जो मेहनत कर रहे हैं वे प्रसंशनीय है। उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री या सरकार  अगर कोई सफल नीति बनाती है तो उसकी जानकारी बूथ स्तर तक होनी आवश्यक है ताकि वे कार्यकर्ता इस जानकारी को लोगो तक पहुंचा सके।

Mera Booth Sabse Majboot

प्रधानमन्त्री जी का यह संवाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा व जोश का संचार कर 'सशक्त भाजपा, सशक्त भारत' सुनिश्चित करने कि दिशा में प्रेरणा एवं उत्साह का काम करेगा। इस अवसर  पर भाजपा जिला लक्ष्मीबाई जिला के महासचिव संजय पुरी,  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (चंडीगढ़) के अध्यक्ष सीए विशाल पुरी और चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17 के अध्यक्ष कमलजीत पंछी, सतपाल वर्मा , वरिष्ठ कार्यकर्ता विशाल पूरी, जतिंदर चोपड़ा , मनमोहन कालिया, संजय अरोड़ा, आदि सहित अनेक अन्य  कार्यकर्ता  मौजूद रहें।

यह पढ़ें:

इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड ने पेश किया आधुनिक कीटनाशक - मिशन

GMADA से ठगी: अमरूद के बाग दिखाकर लिया करोड़ों का सरकारी मुआवजा अब करना पड़ रहा वापस, देखिये कौन कौन हैं शामिल

चंडीगढ़ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह LIVE; बोले- आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम अगर देखना है तो आ जाओ इस शहर