Rajnath Singh Chandigarh LIVE: चंडीगढ़ में बोल रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP के केंद्र में 9 साल पूरे होने पर रैली आयोजित
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

चंडीगढ़ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह LIVE; बोले- आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम अगर देखना है तो आ जाओ इस शहर

Rajnath Singh Chandigarh LIVE Today News

Rajnath Singh Chandigarh LIVE:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के केंद्र में 9 साल पूरे होने पर वह यहां एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे हैं. सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में रैली आयोजित की गई है।

बतादें कि, राजनाथ की रैली को लेकर पहले से ही पुलिस और भाजपा पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली थी। चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों का मुस्तैदी से जायजा लिया था। राजनाथ के दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर में नो फ्लाइंग जोन घोषित है और ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पूरे रुट पर चंडीगढ़ पुलिस की पैनी नजर है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनाथ का दौरा अहम

अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गईं हैं।  इसी कड़ी में चंडीगढ़ में राजनाथ सिंह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। 2024 के चुनाव को लेकर राजनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और लोगों को भाजपा की उपलब्धियों और योजनाओं से पार्टी की ओर आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में AAP पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लिया; सीनियर नेता प्रदीप छाबड़ा को भी ले गई, राजनाथ सिंह के सामने रोष प्रदर्शन करने जा रहे थे