Same Name and Same Roll Number in UPSC Civil Services Exam 2022

मजाक चल रहा है क्या? आखिर UPSC Result में यह कैसा झोल... एक ही नाम, एक ही रोल नंबर, इन दोनों लड़कियों में फिर सिलेक्ट कौन हुआ

Same Name and Same Roll Number in UPSC Civil Services Exam 2022

Same Name and Same Roll Number in UPSC Civil Services Exam 2022

Same Name and Same Roll Number in CSE 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। यूपीएससी की इस बेहद टप परीक्षा में देशभर से कई अभ्यर्थी सफल हुए। सफल होने वाले सभी अभ्यर्थी मीडिया में छाए हुए हैं. इंटरव्यू दे रहे हैं और अपनी-अपनी जर्नी बयां कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मीडिया में UPSC रिजल्ट का एक और अजीबोगरीब मामला भी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, पूरा मामला दो लड़कियों से जुड़ा है। दोनों लड़कियों का एक ही नाम है और एक ही रोल नंबर है और इस रोल नंबर की रैंक 184 है। इस लिहाज से दोनों लड़कियां अपने सिलेक्शन का दावा कर रही हैं। बताया जाता है कि, दोनों लड़कियों के घर पर ही सिलेक्शन के उपलक्ष्य में जश्न का माहौल बना हुआ है। मगर ताज्जुब यह है कि दो लड़कियों का एक रोल नंबर कैसे हो सकता है। नाम तो चलो संयोग से मान भी लिया। फिलहाल, सवाल है कि क्या ऐसा संभव है। अब तो यूपीएससी ही अपनी जांच इस झोल को सुलझा सकता है और इसके बाद ही पता चलेगा कि दोनों लड़कियों में से किसका दावा सही है।

जानकारी के अनुसार, यूपीएससी में सिलेक्शन का दावा करने वालीं दोनों लडकियां मध्य प्रदेश की हैं। एक लड़की देवास की है तो एक अलीराजपुर जिले की है। देवास वाली लड़की का नाम आयशा फातिमा है। जबकि अलीराजपुर जिले वाली लड़की का नाम आयशा बताया जाता है। दोनों का अपने रोल नंबर के साथ यह दावा है कि, उन्हें 184वीं रैंक मिली है। दोनों लड़कियां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होने का दावा कर रही हैं। दोनों ने अपने एडमिट कार्ड भी वायरल किए हैं। दोनों के एडमिट कार्ड पर 7811744 रोल नंबर लिखा है।

सिलेक्शन सवालों के घेरे में

फिलहाल, यूपीएससी ने पासआउट होने वाले रोल नंबर्स की जो सूची जारी की है। उसके मुताबिक, 7811744 रोल नंबर पर आयशा फातिमा का नाम लिखकर आ रहा है। लेकिन रोल नंबर एक होने के चलते गफलत पैदा हो गई है। इसलिए दोनों लड़कियों का सिलेक्शन सवालों के घेरे में है। वहीं देवास की आयशा फातिमा ने जो एडमिड कार्ड दिखाया है उसमें इंटरव्यू की तारिख 25 अप्रैल और दिन मंगलवार लिखा है। जबकि अलीराजपुर की आयशा मकरानी का जो एडमिट कार्ड है उसपर भी तारिख 25 अप्रैल है लेकिन दिन गुरुवार लिखा है। वास्तव में 25 अप्रैल को मंगलवार ही था। वहीं आयशा फातिमा के एडमिट कार्ड पर यूपीएससी का वाटर मार्क और क्यूआर कोड भी है। फिलहाल, अब यह पूरा मामला UPSC ही सुलझाए।

Same Name and Same Roll Number in CSE 2022
Same Name and Same Roll Number in CSE 2022
Same Name and Same Roll Number in CSE 2022
Same Name and Same Roll Number in CSE 2022