सलीमा इम्तियाज अंतरराष्ट्रीय अंपायर नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सलीमा इम्तियाज अंतरराष्ट्रीय अंपायर नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं

Pakistan First Woman International Umpire

Pakistan First Woman International Umpire

नई दिल्ली। Pakistan First Woman International Umpire: पाकिस्तान की सलीमा इम्तियाज ने आईसीसी की अंपायर पैनल में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। वह आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ डेवलपमेंट अंपायर में नामांकित होने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बनीं। पीसीबी ने एक्स हैंडल पर इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब हो कि इम्तियाज की अंपायरिंग की यात्रा 2008 में शुरू हुई, जब वह पीसीबी की महिला अंपायर पैनल में शामिल हुईं। अंपायरिंग के प्रति उनका जुनून बेटी काइनात के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू से और बढ़ गया। इम्तियाज की बेटी काइनात ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। काइनात ने तब से पाकिस्तान के लिए 40 मैच खेले हैं, जिसमें 19 वन-डे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।

पाकिस्तानी महिलाओं की बनीं प्रेरणा

इम्तियाज ने एक बयान में कहा, यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह पाकिस्तान की हर महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है। मुझे उम्मीद है कि मेरी सफलता उन अनगिनत महिलाओं को प्रेरित करेगी जो खेल में अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं।

बड़े लेवल पर अंपायरिंग का लक्ष्य

सलीमा ने आगे कहा, मेरा खुद का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना था। मुझे एशियाई क्रिकेट परिषद के साथ अवसर मिले हैं, लेकिन बड़े लेवल पर अंपायरिंग करना हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है।

अंतरराष्ट्रीय पैनल में इम्तियाज का पहला काम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में अंपायरिंग करना होगा, जो सोमवार को मुल्तान में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का विजेता कौन होगा, मोहम्मद शमी ने की भविष्यवाणी

विराट और रोहित में कौन है महान और लगान का आमिर खान, धाकड़ बल्लेबाज का बड़ा खुलासा

रोहित ने रात 2.30 बजे अचानक मैसेज किया और फिर… दिग्गज बॉलर ने किया चौंकाने वाला खुलासा