Religious places create a sense of positivity and energy in life.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Haryana : जीवन में सकारात्मक और ऊर्जा का भाव पैदा करते हैं धार्मिक स्थल: देवेन्द्र सिंह बबली

Devender-Babali

Religious places create a sense of positivity and energy in life: Devendra Singh Babli

Religious places create a sense of positivity and energy in life: Devendra Singh Babli : चंडीगढ़। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना और जाखल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर नागरिकों के सुख -समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने रत्ताथेह व डूल्ट में आयोजित गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश दिहाड़ा कार्यक्रम में आदर एवं श्रद्धा सहित माथा टेका और लंगर का आनंद लिया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने जाखल में बाबा खाटू श्याम मंदिर का उद्घाटन किया व जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्री बबली ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने से जीवन में सकारात्मक और ऊर्जा भाव पैदा होता है। पवित्र स्थान मन में अज्ञानता के भय को भी दूर करते हैं। जीवन में पवित्र ऊर्जा और सकारात्मक भाव सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जबसे एक समाजसेवी के रूप में लोगों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तब से गुरुओं व संत महात्माओं के कार्यक्रमों में सम्मिलित होते रहते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब भी संत महात्माओं के दर्शन करने का अवसर मिलता है तो वे गुरुओं से ज्ञान प्राप्त करते हैं क्योंकि बिना गुरु के ज्ञान नहीं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे हिंदुस्तान की ऐसी पवित्र धरती है जहां बड़े-बड़े संतों ने जन्म लिया है, जिन्होंने समाज के लिए बड़े-बड़े धार्मिक व सामाजिक कार्य किए। टोहाना में सभी धर्मों के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सब बढ़-चढक़र भाग लेते हैं व संतों के बताए हुए मार्ग पर चलकर भाईचारे को मजबूत करते हैं। श्री बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों के प्रति समर्पित है और हम समृद्धि की ओर बढ़ते हुए एकता और सद्भावना का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं। हम धर्म के सभी प्रेरणास्त्रों का सम्मान करते हैं, जो समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूती से प्रोत्साहित करते हैं।

 

ये भी पढ़ें... 

मुख्यमंत्री 5 सितंबर को करेंगे 29 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बनी भिवानी की नई जेल का उद्घाटन

 

ये भी पढ़ें... 

हरियाणा में वित्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी परेशान; एचआरएमएस पोर्टल का पंगा, 14 महीने से एसीपी ड्यू