Chief Minister will inaugurate Bhiwani's new jail on September 5

मुख्यमंत्री 5 सितंबर को करेंगे 29 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बनी भिवानी की नई जेल का उद्घाटन

CM-Manohal-Lal

Chief Minister will inaugurate Bhiwani's new jail on September 5

Chief Minister will inaugurate Bhiwani's new jail on September 5 : चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी पांच सितंबर 2023 को सांय पांच बजे भिवानी जेल के विस्तारीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे, जिसमें करीब 12 एकड़ में 29 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से नई जेल का निर्माण किया गया है। नई जेल में बंदियों की क्षमता 774 व्यक्तियों की है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों बंदी शामिल हैं। नया जेल परिसर आधुनिक  सुविधाओं से सुसज्जित है। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्घाटन समारोह में ऊर्जा एवं कारागार मंत्री रणजीत सिंह भी शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि जेल विस्तारीकरण कार्य में नई जेल परिसर में पांच बैरेक पुरुष बंदियों के लिए तथा एक बैरेक महिला बंदियों के लिए बनाई गई है। एक पुरुष बैरेक की क्षमता 126 लोगों की तथा महिला बैरेक की क्षमता 114 महिलाओं की है। पहले पुरानी जेल में बंदियों की क्षमता 561 थी, जो अब कुल 1335 की हो गई है।

उन्होंने बताया कि नई जेल परिसर में एक शैड कौशल विकास के लिए बनाया गया है, जहां पर जेल बंदी कोई न कोई कार्य सीख सकेंगे। इसी प्रकार से नए परिसर में महिला और पुरुष बंदियों का परिजनों से मिलने के लिए अलग-अलग मुलाकात कक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एक अलग से किचन भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में एक  प्रशासनिक ब्लॉक बनाया गया है, जिसमें जेल के अधिकारियों के ऑफिस हैं।

 

ये भी पढ़ें... 

हरियाणा में वित्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी परेशान; एचआरएमएस पोर्टल का पंगा, 14 महीने से एसीपी ड्यू

 

ये भी पढ़ें... 

हरियाणा में AAP का बड़ा संगठन विस्तार; 1400 से ज्यादा नए पदाधिकारियों की घोषणा, यहां पूरी लिस्ट देखिए