पूर्व मु मंत्री वाय एस जगन को जन्मदिवस पर पवन चंद्रबाबू राज्यपाल ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
Former Chief Minister YS Jagan Received Birthday Wishes
( अर्थ प्रकाश / बोम्मा बोम्मा )
विजयवाडा : : (आंध्र प्रदेश) आज वाईएसआर पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का जन्मदिन हर ग्राम में पूरे राज्य में मनाया गयाकोई ऐसा गांव नहीं जहां उनका जन्मदिन का केक नहीं काटा हो।
इस अवसर पर, पार्टी कार्यकर्ता और राज्य भर के नेता जगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भव्य समारोह आयोजित सफल रहा।
इसी संदर्भ में, जन सेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'वाईएस जगन मोहन रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य और सुख प्रदान करें। एक ऐसा नेता जो अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है और जनता के दिलों में बसता है... एक ऐसा मन जो हार में भी धैर्य नहीं खोता, एक ऐसा साहस जो आलोचना के सामने भी विश्वास नहीं छोड़ता, वही सच्चा नेतृत्व है।
जगन अन्ना, जनता के दिलों की नेता, जो गरीबों की आशा, महिलाओं के भरोसे और युवाओं के सपनों की प्रतीक थीं।
एक पूर्व राजपत्रित अधिकारी कलेक्टर के पौधे पर रह चुका व्यक्ति एक सोशल मीडिया परएक पोस्ट डाला जिसमें कहा कि आज आपका जन्मदिन नहीं है..आज वो दिन है जब लोगों ने आपको खोजा था आपका आसरा को प्राप्त किया था आपकी योजनाओं का भरपूर फायदा लिया था वही योजनाओं कोजो लोग आपकी निंदा इस राज्य में कियाथे वही पार्टी के लोग अन्य राज्यों में आपकी योजनाओं कानाम बदलकरलागू किया हैयही वही चीज है जो इंसान कोमानवता के समाज सेवा के हित में याद किया जाता है आपकोजन्म दिवस पर लाखों लोगों के दिलों को छूने वाले वाईएस जगन मोहन रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कहा है .आपके साथ इस सफर को तय करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...धन्यवाद कहा पुन्हःतुम्हारे साथ दोबारा चलने की उम्मीद अब भी प्रबल है..! इधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने ट्वीट किया, "मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु होने की कामना करता हूं।"
तथा एपी के गवर्नर अब्दुल नजीर ने भी जगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जगन के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घकाल तक जनसेवा जारी रखने की कामना की।
चंद्रबाबू के पुत्र और आईटीमंत्री नारा लोकेश ने भी पूर्व मुख्यमंत्री जगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।
श्री विजयासाई रेड्डी पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर जगन को बधाई दी।
इसी बीच, जगन के जन्मदिन के अवसर पर, दोनों तेलुगु राज्यों में प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर गांव और कस्बों में उत्सव का आयोजन कर रहे हैं।
वे केक काटकर और भोजन दान करके अपना स्नेह प्रकट कर रहे हैं गांव गलियारों में चलने वालों कोठंडा पेयजल केकऔर बच्चों को चाकलेट बांटते लाखों लोग दिखे।