कर्नाटक में 31 साल बाद राम मंदिर के आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी, भाजपा ने साधा निशाना

कर्नाटक में 31 साल बाद राम मंदिर के आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी, भाजपा ने साधा निशाना

 Ram Mandir Case

Ram Mandir Case

बेंगलुरु ।  Ram Mandir Case: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आने के बीच कर्नाटक पुलिस के राम मंदिर आंदोलन के तीन दशक पुराने मामले में दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। इस आंदोलन में उसके खिलाफ संपत्ति नष्ट करने और कई अन्य मामले दर्ज किए गए है। इसी तर्ज पर हुबली में पुलिस ने तीन सौ आरोपितों की एक सूची तैयार की है।

सूत्रों का कहना है कि तीन दशक पहले 1992 में जब राम मंदिर आंदोलन अपने चरम पर था, तब के हिंसा और सांप्रदायिक दंगों के पुराने मामलों पर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के शासनकाल में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन करके ऐसे मामलों में शामिल रहे करीब 300 आरोपितों के नामों की सूची तैयार कर ली है।

पुलिस को इसी मामले में आरोपित अन्य आठ लोगों की तलाश

राम मंदिर आंदोलन के दौरान वर्ष 1992 से 1996 के बीच के यह सभी मामले हैं। 5 दिसंबर, 1992 को हुबली में एक अल्पसंख्यक की दुकान जलाने के आरोप में पुलिस ने श्रीकांत पुजारी नाम के एक व्यक्ति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुजारी इस मामले में तीसरा आरोपित है, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब पुलिस को इसी मामले में आरोपित अन्य आठ लोगों की तलाश है।

ज्यादातर आरोपित अब 75 साल के आसपास के हैं

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर आरोपित अब 75 साल के आसपास के हैं। इनमें से कई बहुत पहले शहर के बाहर जाकर बस चुके हैं। इनमें से कई आरोपित अब बड़े ऊंचे ओहदों पर हैं। पुलिस उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के नतीजों पर भी पसोपेश में है। प्रेट्र के अनुसार कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर.अशोक ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस 31 साल पुराने अयोध्या आंदोलन में शामिल रहे हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले फिर से खुलवाकर उनको धमका रही है।

यह पढ़ें:

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर भारत सरकार का बड़ा एक्शन; आतंकी घोषित किया, लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी, मूसेवाला मर्डर में मास्टरमाइंड

भारत सरकार ने गोल्डी बराड़ को किया आतंकी घोषित, सिद्धू मुसेवाला की हत्या की ली थी जिम्मेदारी

नए साल पर ISRO का धमाका; XPoSat की सफल लॉन्चिंग से रचा नया इतिहास, अब सामने आएगा अंतरिक्ष के ब्लैक होल का हर रहस्य!