Ram Setu Box Office Day 2: पहले दिन अच्छी कमी के बाद दुसरे दिन की राम सेतु की इतनी रही कमाई

Ram Setu Box Office Day 2: पहले दिन अच्छी कमी के बाद दुसरे दिन की राम सेतु की इतनी रही कमाई

Ram Setu Box Office Day 2

Ram Setu Box Office Day 2

Ram Setu Box Office Day 2: लोग काफी समय से फिल्म 'राम सेतु' का इंतजार कर रहे थे। दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है. पहले दिन औसत से कम कमाई करने के बाद अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने बुधवार को टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।

यह पढ़ें: Urfi Javed Legal Trouble: एक्ट्रेस उर्फी जावेद की बड़ी मुश्किलें, इस गाने को लेकर दिल्ली में दर्ज हुई शिकायत

राम सेतु ने पहले दिन 15.25 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म के विशाल बजट को देखते हुए इस कलेक्शन को अच्छा नहीं माना जा सकता है। मंगलवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में कुल 15.2 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं साउथ में भी ये फिल्म कामयाब होती नहीं दिख रही है. फिल्म ने पहले दिन तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी बहुत खराब प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन तेलुगु में चार लाख और केवल तमिल में एक लाख का कलेक्शन किया।

दूसरे दिन राम सेतु के कलेक्शन की बात करें तो बुधवार को टिकट खिड़की पर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 10.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.85 करोड़ हो गया है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार का दो दिनों में इतना कम कलेक्शन वाकई चौंकाने वाला है।

यह पढ़ें: Kantara फिल्म की सफलता से उत्साहित कर्नाटक सरकार ने की देव नृत्य करने वालों को भत्ता देने की घोषणा

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा, सत्य देव, शुभम और नासिर ने भी राम सेतु में काम किया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। इससे पहले अभिषेक ने 2020 की फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' का निर्देशन किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।