मनीष सिसोदिया बोले- पंजाब में पेपर लीक हुआ तो शिक्षा मंत्री को हटाएंगे; सबसे पहले यही काम करेंगे, CJP प्रोटेस्ट में दिया बड़ा बयान
Manish Sisodia Says If Paper Leak In Punjab Will Removed Education Minister
Manish Sisodia in CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक बड़ा बयान दिया है. सिसोदिया ने कहा कि अगर पंजाब में पेपर लीक होता है तो सबसे पहले वहां के शिक्षा मंत्री को हटाने का काम करेंगे. इसके बाद किसे बनायेंगे, ये बाद की बात है. मनीष सिसोदिया ने यह बयान केजरीवाल के उस वक्तव्य पर दिया, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों को ये कहते देखा गया कि सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षा मंत्री क्यों नहीं बना देते?
यह भी पढ़ें-
दरअसल, जंतर-मंतर पर एक पत्रकार ने मनीष सिसोदिया से बातचीत के दौरान सवाल किया कि 'केजरीवाल ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में आकर कहा था कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाओ, ये कितना उचित है और क्या ऐसा हो सकता है?, इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'मैं अरविंद केजरीवाल के बयान से एक दम सहमत हूं.' इसके बाद पत्रकार ने सवाल किया कि 'पंजाब का शिक्षा मंत्री क्यों नहीं बना रहे सोनम वांगचुक को?' इस पर सिसोदिया ने कहा कि ''पंजाब में अगर पेपर लीक होगा तो सबसे पहले मैं, अरविंद केजरीवाल और मान साहब मिलकर पंजाब के शिक्षा मंत्री को हटाएंगे.''
सिसोदिया ने आगे कहा कि दूसरा शिक्षा मंत्री किसको बनायेंगे ये बाद की बात है. सिसोदिया का कहना था कि पंजाब में पिछले 4 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. पेपर देश का लीक हुआ है और कह रहे हैं कि सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षा मंत्री क्यों नहीं बनाते? सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में अगर पेपर लीक होगा तो पंजाब में तुरंत शिक्षा मंत्री बदल देंगे. कहने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी. हम यह पहले ही कर देंगे. लेकिन मुद्दा यह है कि पंजाब का पेपर लीक नहीं हुआ है, पेपर देश का लीक हुआ है.
दूसरे देशों में शिक्षा पर काम करने वाला शिक्षा मंत्री बनता
वहीं सिसोदिया ने कहा कि दुनिया में जितने भी विकसित देश हैं. वहां शिक्षा मंत्री वही बनता है, जिसने शिक्षा पर काम किया हो. कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है कि किसी को भी उठा के शिक्षा मंत्री बना दो. अमेरिका, चाइना और कोरिया का शिक्षा मंत्री वो बनता है. जो पहले शिक्षा पर काम करता है. और भारत में शिक्षा मंत्री कौन बनता है जिसने माइनिंग ठीक से की हो और माइनिंग से ठीक से पैसा कमाया हो. इस सिस्टम को उखाड़कर फेंकड़ा पड़ेगा. ज्ञात रहे कि हरजोत बैंस इस समय पंजाब के शिक्षा मंत्री हैं.
केजरीवाल का शिक्षा मंत्री वाला बयान
धर्मेंद्र प्रधान को तो इस्तीफ़ा देना चाहिए और सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। pic.twitter.com/iqhpeVEYFh