राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी आज सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है अंतिम जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी आज सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है अंतिम जांच रिपोर्ट

1000265900

Ram Mandir donation theft case: SIT likely to submit final

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी सोमवार को अंतिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है। शासन ने 15 जुलाई तक मामले की जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसआईटी ने जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय की मांग की थी। नतीजतन उम्मीद है कि एसआईटी सोमवार को सीधे सुप्रीम कोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए सरकार ने 13 जून को लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के नेतृृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने 15 जून से मामले की जांच शुरू की थी। सरकार ने एक सप्ताह में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।

एसआईटी ने 22 जून को शासन को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में 40 घंटों में 70 बार चढ़ावे में चोरी किए जाने का राजफाश किया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर आठ नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ अयोध्या में एफआईआर की गई है।

पुलिस ने अभी तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने त्यागपत्र दे दिया है।

जांच का दायरा बढ़ने और मंदिर में गणना स्थल की 40 दिन से पुरानी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न होने के कारण एसआईटी को जांच पूरी करने में अधिक समय लगा है। दूसरी तरफ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को जांच का स्टेटस की जानकारी मांगी है। इसके चलते उम्मीद है कि अभी तक की जांच के तथ्यों से एसआईटी सीधे सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराएगी।