Rahul Gandhi To Contest From Amethi| राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे; प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ सकती हैं
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे; प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ सकती हैं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ऐलान VIDEO

Rahul Gandhi To Contest From Amethi in Loksabha Election 2024

Rahul Gandhi To Contest From Amethi in Loksabha Election 2024

Rahul Gandhi To Contest From Amethi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी सीट से साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने यह ऐलान किया है। राय ने कहा कि, राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि प्रियंका गांधी अगर चाहें तो वह वाराणसी से लड़ सकती हैं। हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। अजय राय ने इस बीच अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा।

उन्होने कहा कि, स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से बहुत से वादे किए थे लेकिन उनके सब वादे खोखले ही रहे। राय ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के अंदर अब आने वाले चुनावों में कांग्रेस का ही परचम लहराएगा। माना जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

 

अमेठी सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा

मालूम रहे कि, उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस ने यहां की कई चुनावी पारियाँ अपने नाम की हैं। या यूं कहें कि अधिकतर यहां कांग्रेस की ही जीत हुई। राहुल गांधी खुद यहां से तीन बार सांसद रह चुके हैं। पहली बार 2004 में, दूसरी बार 2009 में, तीसरी बार 2014 में। राहुल 2019 में भी यहां से लड़े मगर भाजपा की लहर में हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, राहुल गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं। हाल ही में राहुल गांधी का सांसदी दोबारा बहाल हुई है।