पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया

5,290 People Evacuated from Flood-Affected Areas

5,290 People Evacuated from Flood-Affected Areas

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हर मंत्री और विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड ज़ीरो पर डटे

फिरोज़पुर ज़िले में 13 राहत कैंप बनाए, अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया: बरिंदर गोयल

फाज़िल्का के कावांवाली पत्तन में 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप लगाए, 100 लोगों को बाहर निकाला

गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, कपूरथला में 480 लोगों को रेस्क्यू किया गया

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है

बाढ़ पीड़ितों के नुक़सान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी: हरपाल सिंह चीमा

तरनतारन में मोटर बोट से ज़रूरतमंद लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा और पानी में फँसे लोगों को रेस्क्यू किया गया: लालजीत सिंह भुल्लर

मुंडियां ने लुधियाना, हरभजन सिंह ईटीओ ने ब्यास क्षेत्र और मोहिंदर भगत ने सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया

चंडीगढ़, 28 अगस्त5,290 People Evacuated from Flood-Affected Areas: हिमाचल में हुई भारी बारिश और बादल फटने तथा पंजाब में हुई तेज़ बरसात के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया, जिनमें गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोज़पुर में 2000, कपूरथला में 480 और फाज़िल्का में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न ज़िलों में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया गया।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स संगरूर में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव सतोझ हरआओ, डस्का और संगतपुरा में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी विशेष गिरदावरी करवा कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिया जाएगा।

फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। ज़िला प्रशासन की ओर से करीब 13 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने सरकारी स्कूल बारीके में बनाए गए राहत कैंप का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। कावांवाली पत्तन में 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को पैक्ड फूड, सूखा राशन और पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया और इस इलाके में अब तक एनडीआरएफ की टीमों द्वारा 100 लोगों को बाहर निकाला गया है।

इसी तरह कपूरथला ज़िले में अब तक कुल 480 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर लोधी में 200 परिवार, भुलत्थ में 180 परिवार और कपूरथला में 100 परिवार शामिल हैं।

इसी तरह पंजाब के राजस्व और पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाना ज़िले की ससराली कॉलोनी में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ब्यास क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाउपुर और अन्य नज़दीकी गाँवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। ज़िला प्रशासन गुरदासपुर की ओर से डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई गई।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के गाँव घड़ुंम, कुत्तीवाला, सबरां, जलोके, कोटबुड़्ढा, भाउवाला, राधलके और मुट्ठियावाला का दौरा किया। उन्होंने मोटर बोट से ज़रूरतमंद लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा पहुँचाने और पानी में फँसे लोगों को रेस्क्यू करने की अगुवाई की।