उम्मीद, बेसब्री, इंतजार और फिर झटका: मान सरकार के बजट ने पंजाब की महिलाओं का दिल तोड़ दिया, पढ़िए पूरी खबर

उम्मीद, बेसब्री, इंतजार और फिर झटका: मान सरकार के बजट ने पंजाब की महिलाओं का दिल तोड़ दिया, पढ़िए पूरी खबर

Punjab Women Shocked on Bhagwant Mann Government Budget

Punjab Women Shocked on Bhagwant Mann Government Budget

  • CM मान के बजट में पंजाब की महिलाओं हासिल नहीं हो सका 1000 रूपए वाला वादा

Punjab Budget 2022-23: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश कर दिया है| सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बजट पेश किया गया| बतादें कि, मान सरकार का यह बजट पेपरलेस था| 1 लाख 55 हजार 860 करोड़ के इस कुल बजट में वैसे तो मान सरकार ने विभिन्न क्षत्रों को लेकर तालमेल बताने की कोशिश की लेकिन बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस होता नजर आ रहा है| खासकर शिक्षा पर| बरहाल, कुछ भी हो मान सरकार के इस बजट में पंजाब की महिलाओं को बड़ा झटका जरूर लग गया है|

दरअसल, मान सरकार ने अपने इस पहले बजट में 300 यूनिट बिजली फ्री देने वाले एक बड़े वादे को तो पूरा कर दिया लेकिन इसी तरह का एक बड़ा वादा और था जिसे भी चुनाव के पहले ही किया गया था| उसे पूरा नहीं किया| बात हो रही है पंजाब की 18 साल से ऊपर महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने की| पंजाब की महिलाएं आज बेसब्री से इंतजार कर रहीं थीं कि मान सरकार ने इस बजट में 1000 रूपए देने वाले वादे का प्रवधान भी पास किया होगा लेकिन जब बजट पेश हुआ तो ऐसा कुछ भी नहीं था| जहां पंजाब की महिलाओं को यह चीज बड़ा झटका दे गई| उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया| आपको बतादें कि, इस वादे को लेकर मान सरकार की तरफ से कई बयान सामने चुके हैं| जिनमें यही कहा जा रहा ही कि यह वादा पूरा करने के लिए अभी पंजाब सरकार के खजाने में पर्याप्त पैसा नहीं है|

विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने किया था ऐलान...

बतादें कि, आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की महिलाओं को पैसे देने का ऐलान किया था| केजरीवाल ने कहा था कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो पंजाब में 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने 1000 रूपए दिए जायेंगे और ये पैसे सीधे उनके खाते में आया करेंगे| केजरीवाल का कहना था कि अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं यानि बेटी, बहू और सास तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं को जो पेंशन राशि मिल रही है उसके अलावा उन्हें ये 1000 रूपए भी दिए जाएंगे|

केजरीवाल ने कहा था कि आज के समय में पैसा बहुत बड़ी ताकत है और यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा| क्योंकि महिलाओं की कई जरूरते होती हैं बच्चों से जुड़ी हुई, खुद से जुड़ हुई और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए वह पति का मुंह देखती हैं| लेकिन आप की सरकार बनने पर उन्हें छोटी-छोटी ऐसी जरूरतों के लिए किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा|

यह पढ़ें - पॉइंट्स में समझिये पंजाब का बजट, टैक्स को लेकर मान सरकार का बड़ा फैसला