Punjab Congress Meeting in Delhi: पंजाब के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया गया; पार्टी चीफ खड़गे करेंगे बड़ी बैठक

पंजाब के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया गया; पार्टी चीफ खड़गे करेंगे बड़ी बैठक, राहुल गांधी भी होंगे शामिल, रणनीतिक बदलाव की आहट

Punjab Congress Leaders Meeting in Delhi Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi

Punjab Congress Leaders Meeting in Delhi Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi

Punjab Congress Meeting in Delhi: एक तरफ जहां बीजेपी ने पंजाब में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने पंजाब से अपने नेताओं को दिल्ली तलब किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस नेताओं को लेकर एक बड़ी और अहम बैठक करने जा रहे हैं। कल सुबह 11 बजे यह अहम बैठक होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी इस बैठक का हिस्सा होंगे। इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस के रणनीतिक बदलाव की आहट भी महसूस की जा रही है।

यह पढ़ें- 'मेरे लिए कोई भी पद...' पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष पद से हटने पर सुनील जाखड़ का बड़ा बयान, अब केवल सिंह ढिल्लों को मिली कमान

वहीं इस बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और परगट सिंह सहित सभी बड़े और दिग्गज नेता मौजूद रहने वाले हैं। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव और SIR को लेकर चर्चा करने के साथ रणनीति बनाई जाएगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती और अपनी खोई हुई सत्ता वापस पाना चाहती है।

यह पढ़ें- केवल ढिल्लों पंजाब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने; 2022 में कांग्रेस से भाजपा में आए, बरनाला से विधायक रह चुके, जाखड़ की जगह लेंगे

चुनाव तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 फरवरी-मार्च के बीच होना है। यानि मोटे तौर पर अब कोई बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है। जहां यही कारण है कि राजनीतिक दलों ने संगठन से लेकर जमीन पर लोगों के बीच तक तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस समय पंजाब की सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने को लेकर पूरे विश्वास में नजर आ रही है। हाल ही आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि पार्टी न सिर्फ सत्ता में वापसी करेगी बल्कि इस बार पंजाब की ज़्यादातर सीटों पर जीत उसी की ही होगी और विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

यह पढ़ें- केजरीवाल का दावा- पंजाब में AAP अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी; बोले- 4 साल सरकार चलाने के बाद 'एंटी-इनकंबेंसी' नहीं, हमारे काम चर्चा में