Punjab CM Letter To Governor on Gurbani| पंजाब गवर्नर को CM का लेटर; भगवंत मान ने लिखा- गुरबाणी प्रसारण का बिल भेजा, मगर साइन नहीं किए
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

पंजाब गवर्नर को CM का लेटर; फिर विवाद! भगवंत मान ने लिखा- गुरबाणी प्रसारण का बिल भेजा, मगर साइन नहीं किए

Punjab CM Letter To Governor on Gurbani

Punjab CM Letter To Governor on Gurbani

Punjab CM Letter To Governor on Gurbani: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को फिर से एक लेटर लिखा है. यह लेटर मुफ्त गुरबाणी प्रसारण से संबन्धित है। मुख्यमंत्री मान ने गवर्नर को लिखे लेटर में कहा है कि, गुरबाणी का प्रसारण एक राजनीतिक परिवार की कंपनी के पास दोबारा नहीं जाने दिया जाएगा। क्योंकि श्री हरिमंदर साहिब से गुरबाणी प्रसारण पर सबका बराबर अधिकार है। गुरबाणी पर कोई एकाधिकार कर मुनाफा नहीं कमा सकता।

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि इसीलिए पंजाब सरकार ने सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 लाकर गुरबाणी प्रसारण पर एकाधिकार खत्म किया है। लेकिन आप (गवर्नर) विधेयक पर साइन नहीं कर रहे। जबकि विधेयक आपको 26-6-2023 को साइन के लिए भेजा गया था। खेद है कि विधेयक पर आज तक आपने साइन नहीं किये हैं। यह पंजाब के लोगों की लोकतांत्रिक इच्छा को दबाने जैसा है।

मुख्यमंत्री मान ने गवर्नर बनवारी लाल को आगे लिखा कि मैं आपके ध्यान में यह भी लाना चाहूंगा कि हमारी जानकारी के अनुसार, उक्त चैनल के साथ एसजीपीसी का समझौता 23 जुलाई, 2023 को समाप्त हो रहा है। यदि आप तुरंत विधेयक पर साइन नहीं करते हैं, तो इससे ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है कि दुनिया के लाखों श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब से पवित्र गुरबाणी का सीधा प्रसारण देखने में प्रभावित होंगे और इससे उनकी धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत होंगी।

इसलिए, मैं आपसे इस विधेयक पर जल्द से जल्द साइन करने का आग्रह करता हूं, ताकि श्री हरमंदिर साहिब से सरब सांझी गुरबानी का प्रसारण विभिन्न चैनलों और मीडिया के माध्यम से सभी के लिए स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

 Punjab CM Letter To Governor on Gurbani
Punjab CM Letter To Governor on Gurbani