Punjab AAP Legislature Party First Meeting

देखें Punjab AAP के नवनिर्वाचित विधायकों की पहली बैठक कब? समय और जगह का हुआ ऐलान

Punjab AAP Legislature Party First Meeting

Punjab AAP Legislature Party First Meeting

पंजाब में बंपर जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी के विधायक दल की पहली बैठक होने जा रही है| AAP विधायक दल की बैठक आज शाम चंडीगढ़ में होगी। बैठक में नवनिर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से उम्मीदवार भगवंत मान को अपना नेता चुनेंगे।

यह पढ़ें - भगवंत मान कब राज्यपाल से मिलेंगे और कब लेंगे CM पद की शपथ, देखें

 

पंजाब में आप को 92 सीटें .....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|

यह पढ़ें - दंग हैं लोग! मोबाइल रिपेयर वाले ने CM चरणजीत सिंह चन्नी को हराया, वोटों का अंतर ऐसा कि आप कहेंगे बंदा 'फ्लावर नहीं फायर है'

 

दिग्गज हवा हो गए.....

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी देखने को मिली है| आलम यह रहा है कि आप की लहर के आगे पंजाब के तमाम राजनीतिक दिग्गज हवा हो गए हैं यानि हार गए हैं| चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल केजरीवाल मॉडल के आगे अपनी सीट नहीं बचा पाए|

यह पढ़ें - Punjab: चन्नी ने CM पद से दिया इस्तीफा, फिर चंडीगढ़ में मीडिया के सामने दिया ये बयान