Labh Singh Story Who defeated CM Charanjit Singh Channi on Bhadaur Assembly Seat

दंग हैं लोग! मोबाइल रिपेयर वाले ने CM चरणजीत सिंह चन्नी को हराया, वोटों का अंतर ऐसा कि आप कहेंगे बंदा 'फ्लावर नहीं फायर है'

Labh Singh Story Who defeated CM Charanjit Singh Channi on Bhadaur Assembly Seat

Labh Singh Story Who defeated CM Charanjit Singh Channi on Bhadaur Assembly Seat

Punjab Result : कल पंजाब विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया| आप सभी ने देखा कि आम आदमी पार्टी ने किस तरीके से बाजी मारी| लेकिन इस बीच जहां चर्चा आम आदमी पार्टी की खूब हो रही थी तो वहीं आप के एक उम्मीदवार को लेकर लोग काफी बातें कर रहे थे| यह उम्मीदवार भी बेहद ज्यादा चर्चा में था और अभी भी है|

दरअसल, पंजाब चुनाव के परिणाम में जहां कई हाई-प्रोफाइल सीटों को लेकर परिणाम चौंकाने वाले थे तो वहीं भदौर विधानसभा सीट, जिस पर CM चरणजीत सिंह चन्नी के उतरने से वह हाई-प्रोफाइल हो गई, इसपर भी परिणाम ने चौंका दिया| लोगों को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्होंने देखा कि CM चरणजीत सिंह चन्नी इस सीट पर हार गए हैं और एक मोबाइल रिपेयर वाले से हार गए हैं|

जानिए कौन है AAP का मोबाइल रिपेयर वाला उम्मीदवार, जिससे चन्नी हार गए ....

बतादें कि, आप के मोबाइल रिपेयर वाले इस जीते हुए उम्मीदवार का नाम लाभ सिंह है| बरनाल जिले की भदौर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करके लाभ सिंह काफी खुश हैं| बतादें कि, लाभ सिंह को यह जीत ऐसे ही नहीं मिली उन्होंने दिन रात ग्राउंड पर कड़ी मेहनत की। तब जाके जीत हासिल कर सके| लाभ सिंह के बारे में अगर बात करें तो उनकी मोबाइल रिपेयर की दुकान है और एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं| पिता ड्राइवरी करते हैं| लाभ सिंह ने 12वीं तक पढ़ाई की हुई है| इसके बाद उन्होंने मोबाइल रिपेयर का काम शुरू कर दिया था|

2013 में हुए थे आप में शामिल ......

लाभ सिंह साल 2013 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे| तबसे लाभ सिंह आम आदमी पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे और भदौर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाते रहे| लाभ सिंह का कहना है कि वह जानते हैं कि भदौर में क्या दिक्क्तें हैं| भदौर के लिए क्या काम करना होगा| लाभ सिंह ने चन्नी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि जब कोई अपने विधानसभा क्षेत्र में काम नहीं करता तो वह दूसरे विधानसभा क्षेत्र में लड़ने जाता है|

वोटों का अंतर ऐसा कि आप कहेंगे बंदा 'फ्लावर नहीं फायर है' ...

बतादें कि, चरणजीत सिंह चन्नी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा| वह चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से मैदान में उतरे| पर इनमें से वह कोई भी सीट अपने लिए नहीं बचा पाए| बात भदौर सीट की करें तो यहाँ चन्नी वोटों के बड़े अंतराल से लाभ सिंह से हारे हैं| आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह को जहां 63967 वोट मिले तो वहीं चन्नी को 26409 वोट ही मिले| इस तरह से 37558 वोटों के बड़े अंतराल से चन्नी को हार का सामना करना पड़ा|

चमकौर साहिब की बात....

बात चमकौर साहिब सीट की करें तो यहां चरणजीत सिंह चन्नी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह से था, जिससे अब चन्नी को करारी मिली है| चन्नी चमकौर साहिब सीट पर आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह से 7942 वोटों के अंतराल से हार गए हैं| जहां चरणजीत सिंह को 70248 वोट मिले तो वहीं चन्नी को 62306 वोट ही मिले|

हार पर चन्नी का बयान....

चन्नी ने ट्वीट करते हुए कहा - मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं और आम आदमी पार्टी और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान जी को जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

आप की शानदार जीत....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|

दिग्गज हवा हो गए.....

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी देखने को मिली है| आलम यह रहा है कि आप की लहर के आगे पंजाब के तमाम राजनीतिक दिग्गज हवा हो गए हैं यानि हार गए हैं| चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल केजरीवाल मॉडल के आगे अपनी सीट नहीं बचा पाए|