Charanjit Singh Channi resigns from the post of Punjab CM

Punjab: चन्नी ने CM पद से दिया इस्तीफा, फिर चंडीगढ़ में मीडिया के सामने दिया ये बयान

Charanjit Singh Channi Resignation

Charanjit Singh Channi resigns from the post of Punjab CM

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है| चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार यानि आज दोपहर चंडीगढ़ पहुंचे| जहां राजभवन में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया|

वहीं, इस्तीफा देने के बाद जब चन्नी मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने कहा- मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है| मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं| चन्नी ने कहा कि हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हम अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे और उनके बीच रहेंगे। मैं नई सरकार से पिछले 111 दिनों में जन कल्याणकारी परियोजनाओं और योजनाओं को जारी रखने का अनुरोध करता हूं|

बतादें कि, इससे पहले भी जब चन्नी ने देखा कि कांग्रेस हार गई है तो उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था-  मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं और आम आदमी पार्टी और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान जी को जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

कांग्रेस तो हारी ही हारी, दो सीटें पर खुद को भी झटका.....

बतादें कि, चरणजीत सिंह चन्नी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा| वह चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से मैदान में उतरे| पर इनमें से वह कोई भी सीट अपने लिए नहीं बचा पाए| बात भदौर सीट की करें तो यहाँ चन्नी वोटों के बड़े अंतराल से लाभ सिंह से हारे हैं| आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह को जहां 63967 वोट मिले तो वहीं चन्नी को 26409 वोट ही मिले| इस तरह से 37558 वोटों के बड़े अंतराल से चन्नी को हार का सामना करना पड़ा|

चमकौर साहिब की बात....

बात चमकौर साहिब सीट की करें तो यहां चरणजीत सिंह चन्नी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह से था, जिससे अब चन्नी को करारी मिली है| चन्नी चमकौर साहिब सीट पर आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह से 7942 वोटों के अंतराल से हार गए हैं| जहां चरणजीत सिंह को 70248 वोट मिले तो वहीं चन्नी को 62306 वोट ही मिले|

पंजाब में आप की शानदार जीत....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|

दिग्गज हवा हो गए.....

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी देखने को मिली है| आलम यह रहा है कि आप की लहर के आगे पंजाब के तमाम राजनीतिक दिग्गज हवा हो गए हैं यानि हार गए हैं| चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल केजरीवाल मॉडल के आगे अपनी सीट नहीं बचा पाए|