President Putin India Visit: भारत आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन; NSA अजित डोभाल ने कहा- अब तारीख लगभग फाइनल

भारत आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन; NSA अजित डोभाल ने कहा- अब तारीख लगभग फाइनल, यूक्रेन से युद्ध के बाद यह पहला दौरा

President Putin India Visit

President Putin India Visit 2025 Confirmed Breaking News

President Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आ रहे हैं। आधिकारिक तौर पर पुतिन के भारत आने की पुष्टि हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने बयान दिया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत की यात्रा करने पर हमें खुशी हो रही है। साथ ही डोभाल ने कहा कि, मुझे लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने की तारीख लगभग फाइनल हो चुकी है। माना जा रहा है कि, राष्ट्रपति पुतिन इस साल के आखिर में भारत आएंगे।

रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान

अजित डोभाल इस समय रूस में

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल इस समय रूस दौरे पर ही हैं। डोभाल की ये यात्रा भारत और रूस दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से हो रही है। NSA अजित डोभाल ने पुतिन के भारत आने का बयान रूस में ही एक परस्पर बैठक के दौरान दिया। NSA डोभाल ने मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद प्रमुख सर्गेई शोइगु के साथ बैठक के दौरान कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हमें खुशी हुई। हमें लगता है कि अब तारीख लगभग तय हो चुकी है।

NSA डोभाल ने कहा कि, हम राष्ट्रपति की भारत यात्रा और हमारे देश में उनके स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। भारत और रूस के बीच बहुत ही खास और लंबे समय के संबंध हैं। हम बहुत ही मूल्यवान रणनीतिक साझेदारी निभा रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी और पुतिन अच्छे दोस्त भी हैं। बता दें कि, इससे पहले क्रेमलिन की ओर से भी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की बात कही गई थी। उस समय क्रेमलिन की की तरफ से कहा गया था कि हम राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर शेड्यूल पर काम कर रहे हैं।

यूक्रेन से युद्ध के बाद यह पहला दौरा

खास बात ये है कि, यूक्रेन के साथ महायुद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार भारत की यात्रा पर होंगे। इसके साथ ही पुतिन की भारत यात्रा ऐसे समय पर तय की गई है, जब अमेरिका रूस के चलते ही भारत को निशाने पर ले रहा है और टैरिफ अटैक कर रहा है. पुतिन का भारत दौरा उस लिहाज से भी अहम है, जिसमें पश्चिम के विपरीत एशिया के देशों को साथ आने और मजबूत रणनीति पर काम करने को कहा जा रहा है।

'सेक्स मंत्रालय' बनाया जा रहा; बच्चे पैदा करने पर मोटा पैसा, कपल्स डेट से लेकर होटल खर्च तक सरकार का, रूस कह रहा- बस SEX करो

आखिरी बार 2021 में भारत आए थे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब करीब 4 साल बाद फिर से भारत आ रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2021 में भारत के दौरे पर आए थे। यह मौका था भारत-रूस के बीच आख़िरी वार्षिक समिट का। यह समित नई दिल्ली में छह दिसंबर 2021 को हुआ था, तब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत आकर इसमें शामिल हुए थे। इसके बाद पुतिन 2023 को भारत में हुए जी-20 सम्मेलन में आना था लेकिन इसके के लिए वह नहीं आए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 2024 में 2 बार रूस का दौरा किया था।

पीएम मोदी 22 अक्तूबर 2024 को दो दिनों के लिए रूस दौरे पर गए थे और रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी। इस दौरान पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाक़ात हुई थी। वहीं इस साल पहली दफा पीएम मोदी 8 जुलाई को 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय मॉस्को दौरे पर पहुंचे थे। वह फ़रवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार मॉस्को के दौरे पर थे। यानि उन्होंने यूक्रेन जंग के बाद पहली बार रूस का दौरा किया था।

पीएम मोदी के मॉस्को पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। वहीं, क्रेमलिन में पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन भी किया था। इसी के साथ पुतिन ने PM मोदी को अपने गोल्फ कार्ट में बिठाया। इस दौरान पुतिन खुद ड्राइव करते दिखे। इसके बाद वे उन्हें अपने अस्तबल भी ले गए। इसी के साथ पीएम मोदी को रूस का सबसे बड़ा सम्मान भी दिया गया था।