Punjab: पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे

पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

Punjab DGP Announced War On Gangsters Operation Second Phase

Punjab DGP Announced War On Gangsters Operation Second Phase

Punjab 'War On Gangsters': पंजाब को गैंगस्टरों के भय से मुक्त करने के लिए ऑपरेशन 'वॉर ऑन गैंगस्टर्स' 20 जनवरी से शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। जिसके बाद अब ऑपरेशन के दूसरे फेज का ऐलान हो गया है। यानि 'ऑपरेशन प्रहार-2'। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने रविवार दोपहर चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर 'ऑपरेशन प्रहार-2' के एक्टिव होने की जानकारी दी है। मतलब पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अब 'जंग' का यह दूसरा फेज है।

DGP ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि सोमवार (9 फरवरी) सुबह से हम ऑपरेशन प्रहार-2 शुरू करेंगे। ऑपरेशन प्रहार-2 लगातार 72 घंटे का होगा। जिसमें जिलेवार सीनियर पुलिस अधिकारी खुद ऑपरेशन में उतरेंगे. इस ऑपरेशन में जो वांटेड बदमाश हैं, उन पर फोकस रहेगा और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक्शन होगा। DGP ने कहा कि कई बार लोगों के बीच कई तरह के भ्रम पैदा किए जाते हैं इसलिए मैं यहां स्पष्ट करता हूं कि केवल उन्हीं लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी, जो किसी आपराधिक मामले में संलिप्त हैं या संदिग्ध हैं।

DGP ने बताया कि इस ऑपरेशन में जिलों के SSPs, पुलिस कमिश्नर्स और DIGs शामिल रहेंगे। जो क्राइम सीन पर आप विजिट करेंगे। साथ ही आप पेट्रोलिंग करेंगे और ड्यूटीज़ की चेकिंग करेंगे। नॉन कोर ड्यूटीज़ से पुलिस मैन पावर को हटाकर कोर ड्यूटीज़ यानि पेट्रोलिंग, नाकों और थानों में तैनात किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग पर फोकस रहेगा। खासतौर से 2 पहिया वाहनों पर। DGP ने कहा कि अगर कोई घटना होती है तो उसपर जवाबी कार्रवाई किस तरह की होगी। उस एरिया को सील कैसे करना है और किस तरह से क्रिमनल की एक्ज़िट रोकनी है। उसके लिए SoP तैयार की गई है.

पंजाब को गैंगस्टरों से मुक्त बनाना है

DGP गौरव यादव का कहना है कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है। पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी और पूरे पंजाब में उनके नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा। पंजाब की धरती पर कोई भी अपराध होगा तो उसके पीछे के दोषी गैंगस्टरों को भारत के किसी भी कोने से या देश के बाहर से भी पकड़कर लाया जाएगा। DGP ने चेतावनी दी कि बाहर बैठे गैंगस्टर्स अपने आप को महफूज न समझें। पंजाब को गैंगस्टर्स फ्री बनाया जाएगा। DGP के अनुसार 'ऑपरेशन प्रहार-2' में 12,000 पुलिस जवानों के साथ लगभग 2,000 पुलिस टीमें एक्शन लेते हुए दिखेंगी।

'ऑपरेशन प्रहार-1' में 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी

DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जब 20 जनवरी को 'ऑपरेशन प्रहार-1' यानि ऑपरेशन 'वॉर ऑन गैंगस्टर्स' शुरू किया गया तो ऑपरेशन के पहले फेज में 5,290 गिरफ्तारी की गईं। साथ ही 2,973 लोग हिरासत में लिए गए। इसके साथ ही 5 हजार 413 लोगों को वेरीफ़िकेशन के बाद छोड़ा गया। DGP ने कहा कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त करना और राज्य के लोगों को सुरक्षा देना और उन्हें महफूज करना हमारा मकसद है। DGP ने कहा कि हम गैंगस्टरों की क्रिमिनल फाइनेंसिंग और इनके पूरे बंदोबस्त सिस्टम पर नकेल कसेंगे।

'युद्ध नशे के विरुद्ध' में 45 हजार तस्करों की गिरफ्तारी

वहीं DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाने का काम भी चल रहा है। पंजाब में नशे के खिलाफ जिस युद्धस्तर पर 'युद्ध नशे के विरुद्ध' ऑपरेशन चलाया गया। उससे जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर नशे की सप्लाई रुकी. 1 मार्च 2025 से शुरू किए गए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान में 34 हजार FIR दर्ज की गई हैं और 45 हजार तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें 3000 बड़े सप्लायर शामिल हैं। साथ ही 65 हवाला ओपरटेर गिरफ्तार किए गए। इसके साथ ही हेरोइन रिकवरी 2,150 kG की गई है।