कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे
Karnataka Vijayapura Private Plane Crash Today Breaking News
Karnataka Plane Crash: देश में प्लेन क्रैश के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब कर्नाटक में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हुआ है। रिपोर्ट्स में जानकारी मिल रही है कि कर्नाटक के विजयपुरा में रविवार दोपहर यह हादसा हुआ। गनीमत की बात ये रही कि प्लेन खुले मैदान में क्रैश हुआ और इसके साथ ही इस हादसे में प्लेन में मौजूद पायलट समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। प्लेन में कुल 2 लोगों की ही मौजूदगी थी। जो कि समय रहते ही प्लेन क्रैश होने से पहले इजेक्ट कर गए।
अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा
बताया जाता है कि प्राइवेट मिनी एयरक्राफ्ट अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा। प्लेन के जमीन पर गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई और प्लेन के चीथड़े उड़ गए। जिसके बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई देखी गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर आ गई और क्रैश हुए प्लेन की घेराबंदी कर ली गई। लोगों को वहां से दूर किया गया। प्लेन का मलबा अब हटाया जा रहा है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है।

.jpg)