BREAKING
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया

पंजाब में लॉ कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

Punjab Tarn Taran Law Girl Student Murder Crime Breaking News

Punjab Tarn Taran Law Girl Student Murder Crime Breaking News

Tarn Taran Law Girl Murder: पंजाब के तरनतारन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां उस्मा गांव के पास स्थित लॉ कॉलेज में एक लड़की की सरेआम हत्या कर दी गई। कॉलेज के क्लासरूम में एक युवक ने लड़की को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी सुसाइड कर लिया। उसने भी खुद को गोली मार ली। मृतक आरोपी युवक की पहचान तरनतारन के प्रिंस राज के रूप में हुई है। वहीं जिस लड़की की इसने हत्या की उसकी पहचान नौसेरा निवासी 20 साल की संदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों ही लॉ कॉलेज में फ़र्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे और साथ पढ़ते थे।

क्लासरूम में घुसते ही गोली मारी

बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी संदीप कौर लॉ कॉलेज में अपनी क्लाससेज अटेंड करने पहुंची थी। उसे नहीं पता था की आज का दिन उसके लिए आखिरी साबित होगा। संदीप कौर जब क्लास में अपनी सहेली के साथ बैठी हुई थी तो इसी दौरान अचानक प्रिंस राज क्लास के अंदर दाखिल हुआ। कोई कुछ समझ पाता, उसके पहले ही उसने गन निकाली और संदीप कौर पर फायरिंग कर दी। इसके तुरंत बाद खुद के सिर में गोली मार ली। इस पूरी घटना के बाद क्लास की फर्श खून से सन गई। वहीं क्लास में चीख-पुकार मचते देखी गई। इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कॉलेज पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।

Punjab Tarn Taran Law Girl Student Murder Crime Breaking News

लड़की को परेशान करता था आरोपी

इस पूरी वारदात के बाद लड़की के परिवार का कहना है कि आरोपी प्रिंस राज काफी दिनों से संदीप कौर को तंग कर रहा था। वह घर भी गया था। उसने संदीप कौर को धमकी भी दी थी। इसके बाद ही उसने आज इस वारदात को अंजाम दे डाला। संदीप का परिवार रोते-बिलखते कॉलेज पहुंचा हुआ है। वहीं शुरुवाती मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा। लेकिन एक सबसे बड़ा सवाल यह है कि लॉ कॉलेज के अंदर युवक गन लेकर कैसे दाखिल हो गया, क्या कोई चेकिंग नहीं की जा रही थी? सुरक्षा को लेकर यह एक बड़ा और गंभीर सवाल है।