Kanpur Bank Viral Video: 'ठाकुर हूं मैं, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत
BREAKING
'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल

Kanpur Private Bank Lady Employee Dispute With Customer Viral Video

Kanpur Private Bank Lady Employee Dispute With Customer Viral Video

Kanpur Bank Viral Video: यूपी से कानपुर के एक प्राइवेट बैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। या यूं कहें की आग की तरह फैलता जा रहा है। इस वीडियो में महिला कर्मचारी की किसी कस्टमर के साथ भिड़ंत हो रही है। जिसमें महिला कर्मचारी को अपना आपा खोते और जाति का रौब झाड़ते हुए गाली-गलौज करते देखा जा सकता है। महिला कर्मचारी को तैश और आक्रामक लहजे में आकर यह बोलते हुए सुना जाता है कि 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी।' कुल मिलाकर वायरल वीडियो में दिख रहा सीन बेहद हैरान करने वाला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस प्राइवेट बैंक से यह पूरा विवाद सामने आया है, वह पनकी थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट बैंक की एक शाखा का है। जिसमें कार्यरत इस महिला कर्मचारी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। झगड़े के दौरान भी लोग महिला कर्मचारी को समझाते हुए "आस्था" नाम ले रहे हैं। मामला किस बात पर शुरू हुआ, यह तो सही से नहीं मालूम लेकिन बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पहले आस्था सिंह और कस्टमर में बहस हुई। इसके बाद महिला कर्मी आस्था सिंह ने आगबबूला होकर अपना आपा कुछ ज्यादा ही खो दिया। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लैपटॉप हाथ में उठाया, कहा- फेंक के मारुंगी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक कर्मी आस्था सिंह ने दो बार लैपटॉप भी हाथ में उठाया और गाली-गलौज के साथ कस्टमर को फेंककर मारने की धमकी दी। इस दौरान बैंक की अन्‍य महिला कर्मचारी आस्‍था सिंह को रोकती नजर आती हैं और कहती हैं कि आस्था प्लीज शांत हो जाओ इस तरह से न करो। लेकिन आस्था का पारा डाउन नहीं होता। इसके बाद सामने से आवाज आती है कि 'इट्स ओवर...' लेकिन इसके बाद भी विवाद थमता नहीं है.

'इसने कहा- तू मेरी लैंग्वेज नहीं सुधार पाएगी'

'इट्स ओवर...'  सुनने के बाद आस्था सिंह को यह कहते हुए सुना जाता है कि क्या 'इट्स ओवर...' 'तुम अपने पति को समझाओ यार।' इस पर सामने से यह कहते हुए सुना जाता है कि 'मैं उनको भी बोल रही हूं। लेकिन इनकी लैंग्वेज गलत है, इनको समझाओ। इस पर आस्था सिंह को यह कहते सुना जाता है कि क्या तुम थी वहां पर... इस पर सामने से कहा जाता है कि मैंने बहन बोला था, यदि कैमरा हो तो उसमें देख सकते हैं।' इसके बाद आस्था सिंह कहती हैं- 'यह कह रहा है कि तू मेरी लैंग्वेज नहीं सुधार पाएगी। तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी **। ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, यहीं पर ठोक दूंगी....।