ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

This Saree Worth Rs 39 Crore Made in Mumbai By Rohit Pisal

This Saree Worth Rs 39 Crore Made in Mumbai By Rohit Pisal

Saree Worth 39 Crore: साड़ियां तो आपने एक से एक महंगी देखी होंगी लेकिन शायद 39 करोड़ की साड़ी के बारे में आज आप पहली बार सुन रहे होंगे और उस साड़ी को देखेंगे भी। यह आश्चर्यजनक है। दरअसल मुंबई में एक साड़ी बनाई गई है जिसकी कीमत 39 करोड़ रुपये है। इतनी कीमत होने और इस साड़ी की खासियत यह है कि इसमें 35 करोड़ रुपये से ज्यादा के डायमंड लगाए गए हैं और 3 करोड़ से ज्यादा का 2 किलो सोना लगाया गया है। गोल्डन मैन के नाम से मशहूर रोहित पिसाल ने इस साड़ी को बनाया है। रोहित पिसाल ने यह साड़ी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पत्नी माता रमाबाई आंबेडकर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी (7 फरवरी) पर समर्पित की है।

This Saree Worth Rs 39 Crore Made in Mumbai By Rohit Pisal

बिंदिया पर 33 करोड़ के हीरे लगाए

बातचीत करते हुए रोहित पिसाल ने बताया कि माता रमाबाई आंबेडकर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर समर्पित यह साड़ी उनके द्वारा बनाई गई है। रोहित ने बताया कि यह साड़ी 2 किलो सोने से बनी है। साड़ी में माता रमाबाई आंबेडकर की तस्वीर छपी है और उस तस्वीर में उनके माथे पर जो बिंदिया है, वह 100 ग्राम सोने के बिस्किट की है और उस बिस्किट के ऊपर 33 करोड़ के हीरे लगाए गए हैं। रोहित पिसाल ने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर ने अपने फटे हुए पल्लू के साथ उस समय हमारे समाज के लिए जो त्याग किया तो उस वजह से ही आज जो आने वाले हमारा समाज है वो देख रहा है कि कैसे उनका वो फटा हुआ पल्लू सोने और हीरों से जड़ सकता है। यह दिखाने की उनकी कोशिश है।

This Saree Worth Rs 39 Crore Made in Mumbai By Rohit Pisal

लंदन के बकिंघम पैलेस म्यूजियम में रखे जाने इच्छा

रोहित पिसाल का कहना है कि इस साड़ी को पूरे भारत में ले जाया जाएगा। इसकी दर्शनी-प्रदर्शनी होगी ताकि लोग भी इसे देखें। इसके बाद वह इसे लंदन के बकिंघम पैलेस म्यूजियम में रखे जाने की इच्छा रखते हैं। जब रोहित पिसाल से पूछा गया कि वह भारत के अंदर म्यूजियम में क्यों नहीं इस साड़ी को रख रहे हैं तो उन्होंने कहा कि लंदन में इसलिए यह साड़ी रखनी है क्योंकि माता रमाबाई आंबेडकर के पति बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने वहां भूखे-प्यासे रहकर पढ़ाई की ताकि वे अपने समाज को नई दिशा दे सकें। हम उस देश को यह बताना चाहते हैं कि जिस भीमराव आंबेडकर ने तुम्हारे देश में भूखे-प्यासे रहकर पढ़ाई की, आज दुनिया की सबसे महंगी साड़ी हम वहां रख सकते हैं, इतनी औकात हमारी हो गई है।

साड़ी बनाने वाले रोहित पिसाल

This Saree Worth Rs 39 Crore Made in Mumbai By Rohit Pisal

जब बनाई जा रही थी साड़ी, तस्वीरें