Russia Vladimir Putin Story
BREAKING

रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान

Russia Vladimir Putin Story

Russia Vladimir Putin Story

दुनिया के शक्तिशाली देश रुस (Russia) और वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का मुक़ाबला करना कोई खेल नहीं| बात अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की करें तो पुतिन एक सख्त मिजाजी इंसान के रूप में जाने जाते हैं| ऐसे में उनका एक अलग ही खौफ नजर आता है| इसका आज आप एक जीता जगता नमूना भी देखेंगे|

यह भी पढ़ें - लो सुन लो: तालिबान दे रहा रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा ज्ञान, जो बातें कह रहा वो खुद पर तो कभी लागू नहीं कीं

 

दरअसल, यूक्रेन (Ukraine) पर हमले को लेकर हाल ही में रूस के अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति पुतिन ने एक अहम बैठक की| इस बैठक में जब रूसी खुफिया विभाग के चीफ सर्गेई नारिश्किन अपनी बात रखने लगे तो इस बीच उन्हें पुतिन के पैने रवैये का सामना बार-बार करना पड़ा| पुतिन के सामने चीफ सर्गेई नारिश्किन की जुबान लड़खड़ाने लगी| इस दौरान पुतिन भले ही सख्त रूख में नहीं बोल रहे थे लेकिन उनके लहजे से वाकिफ अफसर के शब्द उसकी हलक में हिलगने ही लगे|

 

देखें वीडियो- बीबीसी के हवाले से ....

यूक्रेन मामले में तो पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी दी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|