Taliban on Russia Ukraine War

लो सुन लो: तालिबान दे रहा रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा ज्ञान, जो बातें कह रहा वो खुद पर तो कभी लागू नहीं कीं

 Taliban on Russia Ukraine War

Taliban on Russia Ukraine War

Taliban on Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस (Russia Attack On Ukraine) को दुनिया के लगभग सभी देश एक ही बात कह रहे हैं कि वह अपने इस कदम को तत्काल रोक दे| स्थिति खराब न करें| वरना रूस बर्बाद हो जाएगा| बतादें कि, रूस पर कई देशों ने आर्थिक प्रतिबन्ध भी लगा दिए हैं मगर रूस पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है| रूसी राष्ट्रपति पुतिन पीछे हटने को राजी ही नहीं हैं| वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अन्य देशों की सलाह के बाद अब तालिबान ने भी अपना बड़ा ज्ञान पेश किया है| तालिबान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जो बातें कह रहा है वह बातें बेहद चौंकाने वाली हैं|

दरअसल, तालिबान ने अपनी सलाह में कहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन हमले से नहीं शांतिपूर्ण तरीके से बात करें और जो भी मामला है उसे सुलझाएं| तालिबान ने कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों ही पक्ष संयम रखें और ऐसा रवैया नहीं अपनाएं जिससे हिंसा भड़कती है| इसके साथ ही तालिबान ने कहा कि वह इस पूरे मामले पर अपनी करीबी नजर बनाए हुए है। तालिबान ने मौतों पर भी चिंता जाहिर की है।

जो बातें कह रहा वो खुद पर तो कभी लागू नहीं कीं .....

तालिबान की इस तरह की सलाह को देख हैरानी होती है| क्योंकि वो तालिबान इस प्रकार की शांति वाली बातें कर रहा जिसने खुद शांति भंग की और अफगानिस्‍तान पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया| खूनी संघर्ष किया, लोग मारे गए| न जाने कितने लोग बेघर हो गए, लोगों को अफगानिस्‍तान छोड़कर भागना पड़ा| अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्जे में को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं| इसलिए तालिबान का यह बयान हैरान करता है|

रूस की अन्य देशों को धमकी ....

इधर, जहां दुनिया के अन्य देश रूस को शांति बनाये रखने की बात कह रहे हैं तो उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकटक जवाब दे डाला है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|