illegal-liquor-racket-busted-shahzadpur-grocery-shop-father-son-arrested

करियाना दुकान की आड़ में देसी शराब का अवैध कारोबार, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Coldrink bear

illegal-liquor-racket-busted-shahzadpur-grocery-shop-father-son-arrested

शहजादपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां करियाना की दुकान की आड़ में देसी शराब का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। शातिर दुकानदार अपने बेटे के साथ मिलकर लेमन जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की खाली बोतलों में देसी शराब भरकर खुलेआम बेच रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया।

पुलिस को देखते ही आरोपी का बेटा दीपक प्लास्टिक का थैला लेकर मौके से फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पास के देसी शराब के ठेके से सस्ती शराब खरीदकर उसे कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक बोतलों में भरकर रखते थे, ताकि किसी को शक न हो।

मौके से माल्टा और देसी शराब के अधे-पव्वे सहित बड़ी संख्या में लेमन जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की बोतलें बरामद की गईं, जिनमें देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब के सैंपल सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।