Panchkula: पंचकूला के इन 4 वार्डों में BJP की जीत; अभी कई वार्डों में आगे, ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पार्थ गुप्ता ने पहला चुनाव जीता

पंचकूला के इन 4 वार्डों में BJP की जीत; अभी कई वार्डों में आगे, पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पार्थ गुप्ता ने पहला चुनाव जीता

Panchkula Nagar Nigam Election 2026 Result 2026 LIVE BJP vs Congress

Panchkula Nagar Nigam Election 2026 Result 2026 LIVE BJP vs Congress

Panchkula Election Result LIVE: पंचकूला नगर निगम चुनाव के नतीजे आज (13 मई) को घोषित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और लगातार जारी है। इस बीच जहां पंचकूला मेयर पद पर बीजेपी का बोलबोला दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर वार्डों में भी बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन करते दिखी है। पंचकूला के 20 वार्डों में से अब तक 4 वार्डों में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है, जबकि कई वार्डों में बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है।

पंचकूला के किन वार्डों में जीती बीजेपी?

आधिकारिक तौर से जारी परिणाम के अनुसार, बीजेपी ने पंचकूला के वार्ड नंबर 6, 8 और 9 और 10 में अब तक जीत हासिल कर ली है। वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के युवा उम्मीदवार पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी हुए हैं। ज्ञात रहे पार्थ गुप्ता पंचकूला के पूर्व विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं। पार्थ गुप्ता का यह पहला चुनाव था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके साथ ही वह पंचकूला के सबसे कम उम्र के पार्षद भी बन गए हैं। पार्थ गुप्ता अभी 21 साल के हैं।

वहीं वार्ड नंबर 6 के अलावा वार्ड नंबर 8 से बीजेपी के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी हुए हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 9 से बीजेपी के हरेंद्र मलिक 1623 वोटों से जीते हैं। वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के शेखर 59 मतों से विजयी हुए हैं। वहीं अभी बीजेपी कई वार्डों में आगे चल रही है। रुझानों को देखकर यही समझ आ रहा है कि पंचकूला के अधिकतर वार्डों में बीजेपी अपना कब्जा जमाएगी।

फिलहाल पंचकूला के सभी वार्डों पर कुछ ही घंटो में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी और फाइनल फैसले में यह पता चल जाएगा की किसकी क़िस्मत चमकी है और किसके हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि इस बार पार्षद पद के लिए पंचकूला के 20 वार्डों में 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे।