हिमाचल में रिश्ते कलंकित बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले देवर-भाभी, पति ने रंगेहाथ पकड़ा

Brother-in-law and sister-in-law found in a compromising

Brother-in-law and sister-in-law found in a compromising

Brother-in-law and sister-in-law found in a compromising, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां पर भाभी को उसके सगे देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ा गया। इस विश्वासघात को अपनी आंखों से देखने के बाद आगबबूला हुए पति ने दोनों की जमकर धुनाई की। वहीं, अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

काफी समय से चल रहा था दोनों का अफेयर

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जसवां परागपुर क्षेत्र से सटे एक गांव का है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से अफेयर चल रहा था। इस अनैतिक कृत्य का भंडाफोड़ तब हुआ, जब महिला का पति किसी जरूरी काम से बाहर जाने के लिए घर से निकला था। हालांकि, समय पर बस न मिलने के कारण उसे आधे रास्ते से ही अचानक वापस घर लौटना पड़ा। पति के घर से निकलते ही भाभी और देवर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

वहीं, जब पति वापस घर पहुंचा, तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उसका शक गहरा गया। संदेह होने पर जब पति ने कमरे की खिड़की के जरिए अंदर झांका, तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने अपनी पत्नी और अपने भाई को आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ देख लिया। इसके बाद पति आगबबूला हो गया। उसने बलपूर्वक कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए।