महेंद्रगढ़ डीडीपीओ प्रमोद देशवाल सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिश पर सरकार की कार्रवाई

Mahendragarh DDPO Pramod Deshwal suspended

Mahendragarh DDPO Pramod Deshwal suspended

हरियाणा : Mahendragarh DDPO Pramod Deshwal suspended, हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ के डीडीपीओ (जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी) प्रमोद देशवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वह डीडीपीओ के साथ-साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (DCEO) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। सूबे की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की सिफारिश पर राज्यपाल अशीम कुमार घोष के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद देशवाल को चरखी दादरी उपायुक्त (DC) कार्यालय से अटैच किया गया है। आदेश के मुताबिक, वे बिना डीसी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

9 जून की समीक्षा बैठक में फूटा था मंत्री का गुस्सा
यह पूरा मामला 9 जून 2026 को पीडब्ल्यूडी (PWD) रेस्ट हाउस में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से जुड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव तय समय के अनुसार सुबह ठीक 9:00 बजे बैठक में पहुंच गई थीं। मीटिंग की शुरुआत में ही जब पंचायत से जुड़े कामों की समीक्षा शुरू हुई, तो विभाग के मुखिया डीडीपीओ प्रमोद देशवाल अपनी सीट से नदारद थे।

बैठक शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद जब डीडीपीओ पहुंचे, तो स्वास्थ्य मंत्री ने देरी से आने का कारण पूछा। सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद देशवाल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद मंत्री ने उनके बिहेवियर और वर्क मैनेजमेंट पर आपत्ति जताते हुए मौके पर ही उपायुक्त (DC) को उन्हें सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी थी।

आदेश में कारणों का जिक्र नहीं, नियमों के तहत मिलेगा भत्ता
डीसी महेंद्रगढ़ ने स्वास्थ्य मंत्री की इस सिफारिश को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र देशवाल की ओर से निलंबन के आदेश जारी किए गए। हालांकि, 26 जून को जारी हुए इस आधिकारिक पत्र में निलंबन के स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं है। सरकार के नियमों के मुताबिक, सस्पेंशन के शुरुआती 6 महीनों के दौरान उन्हें निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।