हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

Major decision by the Haryana government

Major decision by the Haryana government

चंडीगढ़। Major decision by the Haryana government, हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मासिक वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की है।

अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 16,000 के स्थान पर 18,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। बढ़ा हुआ वेतन एक जुलाई 2026 से लागू होगा। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से किया गया अपना वादा पूरा कर दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार ने वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जिसे अब अमल में लाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वेतन वृद्धि का लाभ एक जुलाई 2026 से सभी पात्र ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिलेगा। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें महंगाई के दौर में कुछ राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा करने पर काम चल रहा है। विभागीय बजट और प्रस्तावों को मंजूरी देने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।