Panchkula Govt Offices Dress Code| पंचकूला के दफ्तरों में ड्रेस कोड लागू; DC ने बताया- क्या पहनकर आना है और क्या नहीं
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंचकूला के दफ्तरों में ड्रेस कोड लागू; DC ने बताया- क्या पहनकर आना है और क्या नहीं, हर हाल में अमल करना होगा, लापरवाही नहीं चलेगी

Panchkula Govt Offices Dress Code DC Sushil Sarwan Order

Panchkula Govt Offices Dress Code DC Sushil Sarwan Order

Panchkula Govt Offices Dress Code: पंचकूला के सरकारी दफ्तरों में अब ड्रेस कोड लागू हो गया है। जिला डिप्टी कमिश्नर (डीसी) सुशील सारवान ने दफ्तरों में ड्रेस कोड संबंधी ऑर्डर जारी किया है। डीसी का कहना है कि, विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी अब से जींस पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे। उन्हें फॉर्मल ड्रेस पहनकर दफ्तर आना होगा। डीसी ने कहा कि, हर हाल में इसपर अमल करना होगा। लापरवाही नहीं चलेगी। क्योंकि किसी भी कार्यस्थल पर अनुशासन में रहना बेहद जरूरी है।

तय टाइम पर पहुंचे दफ्तर

डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके तय टाइम पर दफ्तर पहुंचने को कहा है। इसके अलावा उनके पास उनकी आईडी भी होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के आईडी नहीं है, वे जल्द बनवा लें। सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों को आईडी हमेशा साथ रखनी होगी। सुशील सारवान ने कहा कि, हम ऐसे कार्य करें ताकि सरकारी कामकाज और सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

हाल ही में पंचकूला के डीसी बने सारवान

मालूम रहे कि, 19 अगस्त को हरियाणा सरकार ने बड़ा फेरबदल किया था। कई आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। जिनमे से एक नाम सीनियर आईएएस असफर सुशील सारवान का भी था। सारवान से पहले प्रियंका सोनी पंचकूला डीसी का कार्यभार संभाल रहीं थीं।