Panchkula Electrical Workers Drink in Office: पंचकूला में बिजली कर्मचारियों का कारनामा; कार्यालय में ही खोल ली बोतल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंचकूला में बिजली कर्मचारियों का कारनामा; कार्यालय में ही खोल ली बोतल, Video Viral हुआ तो मच गया हंगामा, SDO का बयान सुनिए

Panchkula Electrical Workers Drink Wine in Office

Panchkula Electrical Workers Drink Wine in Office

Panchkula Electrical Workers Drink Wine in Office: सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों का मनमाना अंदाज अक्सर देखने को मिलता है लेकिन इन दिनों तो हद ही हो गई है। कर्मचारी इतने ज्यादा मदमस्त हैं और खुद को इतना स्वतंत्र महसूस करते हैं कि विभागीय कार्यालय को ही शराब पीने का अड्डा बना दे रहे हैं।

ताजा मामला हरियाणा के पंचकूला से सामने आया है। जहां कुछ बिजली कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय में ही शराब की बोतलें खोल दीं और पैग-सैग लगाने लगे। बताया जाता है कि, कर्मचारियों के इस कारनामे का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल, मामले का संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसडीओ ने कहा- शिकायत आई है, कमेटी गठित की है

बतादें कि, मामले की जांच और आगे की कार्रवाई निर्धारित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। बिजली विभाग के एसडीओ संजय वर्मा ने इसकी जानकारी दी है। शर्मा ने कहा कि, उन्हें लिखित शिकायत मिली है। जिसमें कार्यालय में शराब पीने के बारे में बताया गया है। शर्मा ने बताया कि, इस मामले में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने एक कमेटी गठित कर दी है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की रेकी, VIDEO; बाइक पर 3 युवक पीछा करते दिखे, CCTV में हुए कैद, मोहाली SSP बोले- रेकी थी या हमला करना था