उत्तर रेलवे ने किए बड़े बदलाव: हरियाणा से होकर गुजरने वाली इन 10 ट्रेनों के बदले रूट
- By Gaurav --
- Thursday, 04 Sep, 2025

Northern Railway made big changes: Routes of these 10 trains passing through Haryana changed
Railway Updates; उत्तर रेलवे ने हरियाणा से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। जिसके चलते 10 मुख्य ट्रेनें दिल्ली जंक्शन पर नहीं जाएंगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी। भारी बारिश के कारण दिल्ली-यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली जंक्शन की बजाय अब किशनगंज से नई दिल्ली होते हुए साहिबाबाद और गाजियाबाद से ट्रेनों को भेजा जा रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी।
- परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा: साबरमती से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय - नई दिल्ली - साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेल सेवा: लालगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली - साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर-हावड़ा रेल सेवा: बाड़मेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली - गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली रेल सेवा: भुज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय - नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर-हावड़ा रेल सेवा: बीकानेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा: काठगोदाम से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली - दिल्ली होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 20940, सुल्तानपुर-साबरमती रेल सेवा: सुल्तानपुर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेल सेवा: बरेली से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा: डिब्रूगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद - नई दिल्ली - दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा: प्रयागराज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन - दिल्ली सफदरजंग- शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।