Dirty Drain Water on Coconut: नारियल पर नाली के पानी का छिड़काव कर रहा शख्स, VIDEO बना तो पुलिस ने गिरफ्तारी की
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

देख लीजिए! नारियल पानी पर नाली के पानी का छिड़काव; VIDEO आने के बाद लोगों के होश उड़े, वह ऐसा कबसे कर रहा था?

Man Sprinkling Dirty Drain Water on Coconut

Man Sprinkling Dirty Drain Water on Coconut

Man Sprinkling Dirty Drain Water on Coconut: कभी कोई तंदूर की रोटियों में थूक रहा होता है तो कभी कोई सब्जियों पर पेशाब करता है। वहीं हाल ही में एक घर से पेशाब का पोछा लगाने का वीडियो भी सामने आया था। एक काम वाली बाल्टी में पेशाब करके उसका पोछा लगा रही थी। बतादें कि, अब एक और ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है। जहां एक शख्स नाली के गंदे पानी को नारियल पर छिड़कने पर जुटा पड़ा है। शख्स के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वहीं पुलिस ने शख्स पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का नाम समीर है और वह पीछे से बरेली का रहने वाला है और नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के पास नारियल पानी बेचता है। शख्स का जो वीडियो सामने आया है। वह यहीं का है। जहां सोसाइटी के पीछे बह रही एक नाली से गन्दा पानी लेकर शख्स बेचने के लिए रखे हुए नारियल पर छिड़क रहा है। वीडियो में दिखता है कि नारियल पानी बेचने वाला यह शख्स मग में नाली से पानी लेता है और उसके बाद नारियल के ऊपर उसी पानी से छिड़काव कर देता है। हालांकि, इस बीच उसकी करतूत आसपास के कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और उसका भंडाफोड़ हो गया। अब लोग सोच रहे हैं कि, शख्स यह सब कबसे कर रहा था। क्या लोग नाली के गंदे पानी वाले नारियल का सेवन कर गए?

आप भी वीडियो देखें (नोट- वीडियो में अपशब्द हैं)

लोगों ने ट्वीट कर कहा- पुलिस इसे गिरफ्तार करे

इधर, जैसे ही लोगों के शख्स का वीडियो पहुंचा तो वह हैरान रह गए और ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया और शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि, उक्त मामले में थाना बिसरख पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में शख्स

Man Sprinkling Dirty Drain Water on Coconut
Man Sprinkling Dirty Drain Water on Coconut

 

यह भी पढ़ें- जिंदा सांप चबा गया 3 साल का बच्चा; यह मजाक नहीं, सच है, खेल-खेल में मुंह में रखा, चबाकर नोचने लगा, खुद सलामत है, वो चल बसा