UP Farrukhabad Kid Chews Snake: जिंदा सांप चबा गया 3 साल का बच्चा; खेल-खेल में मुंह में रखा, चबाकर नोचने लगा

जिंदा सांप चबा गया 3 साल का बच्चा; यह मजाक नहीं, सच है, खेल-खेल में मुंह में रखा, चबाकर नोचने लगा, खुद सलामत है, वो चल बसा

UP Farrukhabad Kid Chews Snake

UP Farrukhabad Kid Chews Snake

UP Farrukhabad Kid Chews Snake: सांप... जिसे देखकर हर किसी की हवा टाइट हो जाती है। अगर पता चला जाए कि यहां सांप है तो फिर वहां जाने की कोई जहमत मोल नहीं उठाता। डर ही इतना लगता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जो भी हुआ है उसे जानकार आप दंग रह जाएंगे। आपको हैरानी होगी कि यह कैसे हो सकता है? दरअसल, यहां करीब 3 साल के एक बच्चे ने जिंदा सांप को चबा डाला। बच्चे ने सांप को मुंह में रखा और नोचने लगा। लेकिन इस घटना में बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है और सांप इस दुनिया से चल बसा है। यानि सांप की मौत हो गई है। अब यह पूरी घटना फर्रुखाबाद इलाके के साथ-साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

खेल-खेल में मुंह में रखा सांप

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरी घटना फर्रुखाबाद के गांव मदना में घटी है। तीन साल का यह बच्चा घर में खेल रहा था। जहां इसी बीच घर में एक छोटा सांप निकला और उसपर सबसे पहली नजर इस बच्चे की पड़ी। जिसने खेल-खेल में सांप को पकड़ लिया और पकड़कर मुंह में रख लिया और उसे चबा डाला। बताते हैं कि, बच्चे ने सांप को इतना चबाया, इतना चबाया कि उसे नोचकर वह उगलने लगा। जहां इतने में ही बच्ची की दादी की नजर उसपर पड़ी और वह घबराकर और चिल्लाकर उसकी तरफ भागीं।

इधर दादी की आवाज सुन बच्चे के माता-पिता भी उसकी तरफ भागे। बच्चे के पास से सांप को जल्दी से अलग किया गया और बच्चे का मुंह फटाफट पानी से साफ किया गया और इसके बाद पूरा परिवार बिना देरी किए बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पंहुचा। परिवार मृत सांप को भी पन्नी में रखकर अस्पताल ले गया। ताकि डॉक्टर्स आसानी से सब चेक कर सकें। बताया जाता है कि, डॉक्टरों ने जब बच्चे को चेक किया तो वह पूरी तरह से स्वस्थ था। हालांकि, डॉक्टरों ने एतियात के तौर पर बच्चे को जरुरी दवाएं दे दीं। साथ ही डॉक्टरों ने बच्चे को 24 घंटे निगरानी में रखने के बाद उसे खतरे से बाहर बताया। डॉक्टर भी पूरी घटना को जानकर दंग रह गए हैं।

निगल जाता तो दिक्कत हो जाती

डॉक्टरों का कहना है कि, ऐसा प्रतीत होता है कि सांप जहरीला नहीं था। बच्चे ने सांप को मुंह से इतना चबाया कि वो लकड़ी की तरह कड़क हो गया। सांप मरने के बाद लकड़ी जैसा अकड़ा हुआ लग रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि, बच्चा मुंह में रखकर सांप चबा रहा था और उसे नोच रहा था तो गनीमत रही कि इस बीच उसने सांप को निगला नहीं। वह अगर सांप निगल जाता तो दिक्कत हो जाती। इस मामले पर घरवालों ने कहा कि बच्चा दूध ही पीता है। इसलिए वह सांप निगल नहीं पाया।

UP Farrukhabad Kid Chews Snake
UP Farrukhabad Kid Chews Snake
UP Farrukhabad Kid Chews Snake
UP Farrukhabad Kid Chews Snake

 

यह भी पढ़ें- बताइए! सेक्स भी अब खेल हो गया; यहां चैंपियनशिप प्रतियोगिता हो रही आयोजित, 8 जून से शुरू, लोग यकीन नहीं कर पा रहे