European Sex Championship Contest: सेक्स भी अब खेल हो गया; स्वीडन में चैंपियनशिप प्रतियोगिता हो रही आयोजित, 8 जून से शुरू

बताइए! सेक्स भी अब खेल हो गया; यहां चैंपियनशिप प्रतियोगिता हो रही आयोजित, 8 जून से शुरू, लोग यकीन नहीं कर पा रहे

 European Sex Championship Contest in Sweden

European Sex Championship Contest in Sweden From 8 June

European Sex Championship Contest in Sweden: सेक्स का नाम आते ही हम लोगों को शर्म सी आ जाती है। हम इस बारे जब बात भी करते हैं तो गुपचुप तरीके से। लेकिन सेक्स को लेकर क्राइम खुलकर और बढ़कर हो रहे हैं। फिलहाल, अपनी खबर आते हैं। तो खबर यह है कि अब सेक्स भी एक खेल के रूप में नामित हो गया है। चौंक गए क्या? बिल्कुल चौकेंगे आप। आप सोच रहे होंगे कि सेक्स क्या कोई खेल की चीज है? यह कौन सा खेल हो गया? आपको बतादें कि, स्वीडन देश ने सेक्स को एक खेल के रूप में माना है। जी हां स्वीडन ऐसा पहला देश बन गया है कि जिसने सेक्स को खेल के तौर पर मान्यता दी है। यही नहीं स्वीडन यूरोपियन सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भी आयोजित करने जा रहा है। स्वीडन यूरोपियन सेक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन में यूरोपीयन सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन इसी महीने 8 जून से किया जाएगा. इस सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में विभिन्न 20 यूरोपीय देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया जा रहा है कि, यह सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता कई हफ्तों तक चलने वाली है। हर दिन छह घंटे की प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले प्रतिभागियों को कुछ समय मिला करेगा। जिससे वह खुद को प्रतियोगिता के अच्छे से तैयार कर पाएं। इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर स्वीडन में काफी उत्साह दिख रहा है।

सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए नियम भी हैं

बताते हैं कि, सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए कई नियम भी बनाए गए हैं। ये नियम हर हाल में प्रतिभागियों को मानने होंगे। वर्ना उन्हें प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। वहीं यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप में कौन विनर होगा इसका फैसला जज और ऑडियंस के वोट से तय होगा।

 European Sex Championship Contest in Sweden From 8 June
 European Sex Championship Contest in Sweden From 8 June

यूरोपीयन सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के अधिकारियों का कहना है कि, सेक्स को एक खेल के रूप में मान्यता देने से लोगों के बीच स्वस्थ मानसिकताओं को बढावा मिलेगा। समाज में सेक्स को लेकर जो मानसिक विचार पनपे हुए हैं उनमें उदारता आएगी। यही कारण है कि, सेक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सेक्स को भी खेल में शामिल किया गया है।