Nitish Kumar, Tejashwi Yadav attends RJD's iftar party
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

RJD'S की इफ्तार पार्टी मैं शामिल हुए नीतिश कुमार: पहनावा बना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय !

RJD's hosts Iftar Party

Nitish Kumar and Tejashwi Yadav attends RJD's iftar party

RJD Iftar Party:बिहार में रामनवमी पर हिंसा के बाद अब इफ्तार पार्टी पर राजनीति तेज है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संग महागठबंधन के बड़े नेताओं का जुटान हुआ।इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पहनावा राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सीएम और डिप्टी सीएम के पहनावे पर तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा के ज़िम्मेदार हिन्दुत्ववादियों को जेल भेजने के बजाय मुसलमान लड़कों और बच्चों को ही गिरफ़्तार किया जा रहा है।

​​​​​​पहनावे पर उठाए गए सवाल 

दूसरी ओर बिहार के "सेक्युलर" मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं मिलती।बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भूरे रंग के पठान सूट और गोल हरी टोपी पहने राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी की मेजबानी करते नजर आए। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अतिथियों का भी अलग-अलग रंगों की टोपी पहनाकर स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने अपने हाथों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भूरे रंग की टोपी पहनाई। विजय चौधरी सफेद और ललन सिंह काले रंग की टोपी में नजर आए।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों को हाजी रूमाल भी भेंट किया। इफ्तार शुरू होने के ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी पहुंचे। वह पप्पू यादव के बगल में बैठ गए। तुरंत आगे बढ़कर तेजस्वी ने उन्हें टोपी पहनायी। चिराग पासवान से तेजस्वी गले भी मिले। राबड़ी देवी ने सभी का अभिवादन किया।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/9-months-old-girl-slaughter-while-performing-black-magic

https://www.arthparkash.com/22-year-old-boy-shot-dead-in-bihar-supaul

https://www.arthparkash.com/bihar-youth-wins-rs-1-crore-n-dream-11