Bihar youth wins Rs 1 Crore in dream 11

Dream 11 में जीतकर मजदूर का बेटा बना करोड़पति:1 करोड़ की राशि जितने वाला वह तीसरा शख्स बन गया है !

Boy from Madhubani wins Rs 1 Crore in dream 11

Bihar youth wins Rs 1 Crore in dream 11

Madhubani News:मधुबनी जिले के मधवापुर खंड के साहरघाट निवासी कुशेश्वर सहनी के पुत्र राजू सहनी ड्रीम 11 (Dream 11) में एक करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गए। इसके साथ ही ड्रीम 11 में 1 करोड़ की राशि जितने वाला वह मधुबनी मेंं तीसरा शख्स बन गया है। जीत के बाद उसके भाइयों ने करोड़पति बनने पर मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार कियाा। साथ ही उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

गौरतलब है कि करोड़पति राजू सहनी के स्कूल की पढ़ाई मधुबनी में ही हुई है। ग्रेजुएट करने के बाद राजू बेंगलुरु में कोटक महिंद्रा में आईटी इंजीनियर (नेटवर्किंग) के पद पर कार्यरत है, जबकि उसके माता-पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं।

जीतने की जाबकारी सबसे पहले अपने सहकर्मी को दी

जानकारी के मुताबिक़ राजू सहनी कई सालो के प्रयास के बाद ड्रीम 11 में 1 करोड़ जीतने में सफल रहे। राजू सहनी ने शनिवार 8 मार्च 2023 को चेन्नई और मुंबई के बीच मैच में मुंबई की जीत पर 1 करोड़ का इनाम जीता। बेंगलुरु में राजू सहनी के सहकर्मी और उत्तर प्रदेश के रूम मेट राजा महतो ने बताया कि राजू हमेशा ड्रीम 11 में गेम पर पैसा लगाया करता था। इस बार भी उसने मैच में पैसा लगाया था और जीतने पर उसने सबसे पहले मुझे बताया। उसके बाद उसने घरवालों को भी इस बात की जानकारी दी।

सब है दिमाग का खेल

राजू सहनी ने बताया कि ड्रीम 11 में मैच लगाना भी दिमाग का खेल है। उसने कहा कि बेहतर टीम लगाने का परिणाम आज सामने आया है। उसने बताया कि जीते हुए 1 करोड़ में से टैक्स की राशि काटकर बचे हुए 70 लाख रुपए उसके खाते में आ गए हैं।

 मधुबानी 3 लोगों ने पहले भी जीती 1-1 करोड़ की राशि

आपको बता दें कि इससे पहले भी मधुबनी जिले के ही अशोक ठाकुर ने 25 सितंबर 2022 को आईपीएल के मैच में और साहरघाट के ही दूसरे युवक सानू कुमार ने भी 3 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में ड्रीम इलेवन टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीता था। इसके साथ ही बीते 7 महीने में जिले में 3 लोगों ने 1 करोड़ की राशि जीती है। ऐसे में राजू सहन के घर पर बधाई देने वालो का लगा तांता लगा हुए हैं।