New selection commission to be established in Hamirpur
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हमीरपुर में ही बनेगा तीन माह के भीतर चयन आयोग:रखे जाएंगे ईमानदार कर्मी !

New Selection commission soon to be established in Hamirpur

Selection commission to be established in Hamirpur

नया चयन आयोग:हिमाचल प्रदेश केे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का फैसला हजारों युवाओं के भविष्य को देखकर लिया गया। बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। पेपर लीक के मामलों को हमारी सरकार ने गंभीरता से लिया। जिन अन्य मामलों में भी गड़बड़ी होगी, उनमें भी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

नया चयन आयोग पूरी तरह से पारदर्शी होगा और पेपर लीक की संभावना खत्म होगी। तीन महीने में नया आयोग बनेगा। नए आयोग का दफ्तर हमीरपुर जिले में ही होगा। नाम नया होगा और जो कर्मचारी अभी आयोग में थे उन्हें नए आयोग में नियुक्ति नहीं मिलेगी। रोटेशन के आधार पर नए आयोग में ईमानदार कर्मचारियों को रखा जाएगा। 3000 भर्तियों की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये पहले चरण में शुरू हो चुकी है। बेरोजगार युवाओं को सरकार राहत देगी। पेपर न होने से ओवरएज हुए युवाओं को छूट दी जाएगी। भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। जल्दी भर्तियां होंगी।

​​​​​​ये भी पढ़ें:

https://www.arthparkash.com/1-kg-cucumber-was-stolen-in-bilaspur

https://www.arthparkash.com/hrtc-conductor-bharti-going-to-be-start-very-soon

https://www.arthparkash.com/11000-trees-are-going-to-be-sacrificed-for-the-fulfillment-of-shimla-bilaspur-forlane