New Born Child Pushpa Style
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हे भगवान! पैदा होते ही बच्चे ने मारा 'पुष्पा' वाला स्टाइल, IAS अधिकारी को करना पड़ गया यह कमेंट

New Born Child Pushpa Style

New Born Child Pushpa Style

भाई साहब! साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa:The Rise) जबसे रिलीज हुई है| इसका खुमार लोगों पर बहुत ज्यादा चढ़ा हुआ है| क्या आम-क्या खास, क्या बड़े-क्या बच्चे सब इसके डायलॉग्स, एक्टिंग, गानों और डांस स्टेप पर वीडियो बनाने में लगे हुए हैं| आप भी देख ही रहे होंगे कि सोशल मीडिया पर फिल्म 'पुष्पा' से जुड़े खूब शार्ट वीडियो सामने आ रहे हैं| और अब इस सबके बीच एक ऐसी एंट्री हुई है जिसे देख लोग दंग हैं, आप देखेंगे तो आप दंग रह जायेंगे| इस एंट्री ने सबको हिला दिया है| लोगों के पास शब्द नहीं हैं कि वह बोलें क्या.....

यह पढ़ें - यही बाकी रह गया था! समोसे पर बैन... पढ़िए इस अजीबोगरीब प्रतिबंध पर पूरी खबर

दरअसल, अब पैदा होने वाले बच्चे भी 'पुष्पा' का क्रेज (New Born Child Pushpa Style) लेकर पैदा हो रहे हैं| एक वीडियो सामने आया है| जिसमें पैदा होते ही एक बच्चे ने 'पुष्पा' वाला गजब स्टाइल मारा है| वीडियो में दिखता है कि पैदा हुआ बच्चा कपड़े से लिपटा हुआ है, आंखें भी नहीं खुलीं हैं लेकिन जनाब 'पुष्पा' के स्टाइल में रंगे नजर आ रहे हैं| बच्चा 'पुष्पा' के मशहूर डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' का स्टेप कर रहा है| और जब बच्चे ने ऐसा स्टेप किया तो उसकी वीडियो बैकग्राउंड में पुष्पा का 'मैं झूकेगा नहीं' पॉपुलर डायलॉग को एड कर दिया गया| यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है| अगर बच्चे का यह वीडियो फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन देख लें तो वह भी दंग रह जाएंगे| फिलहाल, सोशल मीडिया की पब्लिक इस बच्चे की फैन हो गई है और तमाम तरह की प्रतिक्रिआएं दे रही है|

यह पढ़ें - सोनम गुप्ता बेवफा के बाद अब ''राशि बेवफा है''... देखें नोटों पर क्या लिखा जा रहा? Viral

IAS अधिकारी को करना पड़ गया यह कमेंट....

इधर, आईएएस अफसर अवनीश शरण ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और कमेंट करते हुए लिखा- ये तो पक्का कभी झुकेगा नहीं। वहीं, अन्य लोगों में से कोई कह रहा है कि बच्चा बचपन से ही ट्रेंड को फॉलो कर रहा है तो कोई कह रहा है कि जैसे अभिमन्यु ने पेट में चक्रव्यूह सीखा, इसने पुष्पा सीख लिया। क्योंकि इसके जन्म से पहले इसकी मम्मी ने ज्यादा ही पुष्पा की रील्स देख लीं शायद। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैं झुकेगा नहीं.. का अब तक का सबसे क्यूट वर्जन|

New Born Pushpa Style
New Born Pushpa Style

देखें वीडियो ....