Samosa Ban News

यही बाकी रह गया था! समोसे पर बैन... पढ़िए इस अजीबोगरीब प्रतिबंध पर पूरी खबर

Samosa Ban News

Samosa Ban News

समोसा... जिसका नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है और लगता है कि अभी बस गर्मागर्म समोसे सामने आ जाएं और बस फिर मजा आ जाए लेकिन अगर समोसे पर बैन (Samosa Ban News) लगा दिया जाए तो फिर आप कैसे मजा लेंगे| अब आप कहेंगे कि समोसे पर बैन भला क्यों लगेगा? इससे क्या नुकसान हो रहा है| यह तो खाने की चीज है| जी हां, यह खाने की चीज है| इसपर बैन लगाने का कोई तुक नहीं बनता लेकिन यह दुनिया काफी अजीब है| यहां अक्सर अजीबोगरीब कारनामे होते रहते हैं| जहां समोसे को भी बैन करने जैसा अजीबोगरीब कारनामा किया गया है|

Samosa Ban in Somalia
Samosa Ban in Somalia

 

दरअसल, दुनिया का एक देश है सोमालिया| जहां समोसे पर अजीबोगरीब प्रतिबंध (Samosa Ban in Somalia) लगा हुआ है| यहां समोसा नहीं पका सकते हैं और जब पकेगा नहीं तो बिचेगा भी नहीं| मतलब, लोग यहां समोसा नहीं खा सकते हैं| यहां समोसा पूरी तरह से बैन है| अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर समोसे को बैन किस वजह से किया गया है तो इस बारे में आपको बतादें कि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कई बातें बताई जा रही हैं| समोसा बैन के पीछे सबसे बड़ी बात तो यह कही जा रही है कि इसे एक धर्म के चलते बैन किया गया है क्योंकि समोसे का रूप इस धर्म को ठेस पहुंचाता है|  फिलहाल, धर्म की लड़ाई में समोसे के शौकीन लोगों का नुकसान हो गया|

Samosa Ban in Somalia
Samosa Ban in Somalia

भारत का तो स्वाद है समोसा.....

कल को सोचिए कि अगर भारत में समोसे पर बैन लगा दिया जाए तो यहां तो लोगों का स्वाद ही छिन जाएगा| क्योंकि भारत में लोग समोसा खाने के बड़े शौक़ीन हैं| भारत में समोसे के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे| भारतीयों के घर आयेदिन समोसे बनते हैं या फिर बाहर से आते रहते हैं| यहां कोई पार्टी होती है या मेहमान आता है तो समोसे जरूर परोसे जाते हैं| समोसा तो हम भारतीयों के लिए लाइफ लाइन जैसा है। हमारे बीच बेहद प्रिय यानि लोकप्रिय|

Samosa Ban in Somalia
Samosa Ban in Somalia